TVK Candidate List Out: पेरम्बूर और त्रिची से चुनाव लड़ेंगे विजय, सियासत में बढ़ी हलचल

TVK Candidate List Out: पेरम्बूर और त्रिची से चुनाव लड़ेंगे विजय, सियासत में बढ़ी हलचल

नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। इस ऐलान के साथ ही राज्य की राजनीति में नई टक्कर की तस्वीर साफ नजर आने लगी है।

पार्टी प्रमुख विजय ने खुद चुनावी मैदान में उतरते हुए पेरम्बूर और त्रिची पूर्व सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। ये दोनों सीटें फिलहाल सत्तारूढ़ डीएमके के कब्जे में हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होना है। ऐसे में उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही चुनावी रणनीति और जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए विजय ने खुद को और अपनी टीम को “जनता का रक्षक” बताते हुए मतदाताओं से एक मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार आम पृष्ठभूमि से आते हैं और वे पारंपरिक राजनीति से अलग एक नई सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Read More Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

विजय ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके उम्मीदवारों के पास लूटपाट, अवैध खनन या पत्रकारों पर हमले का कोई अनुभव नहीं है। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नेताओं पर भी सवाल उठाते हुए जनता से सोच-समझकर मतदान करने की अपील की।

Read More 2,700 की दवा पर 27,000 MRP! कैंसर मरीजों की जेब पर चोट, SC ने कहा—‘दिनदहाड़े डकैती’

इस चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला कोलातुर सीट पर देखने को मिलेगा, जहां टीवीके ने वीएस बाबू को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के खिलाफ मैदान में उतारा है। वहीं, चेपॉक सीट पर पार्टी ने सेल्वम को उतारकर उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को सीधी चुनौती दी है।

पार्टी ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं और आंतरिक टीम के सदस्यों को भी चुनावी मैदान में उतारा है, जिनमें एन आनंद, अधाव अर्जुन, आर अरुणराज, सीटीआर निर्मल कुमार और केए सेंगोट्टैयान जैसे नाम शामिल हैं। इन्हें टी नगर, विल्लिवक्कम, गोबिचेट्टीपलायम और तिरुप्पारंकुंद्रम जैसी अहम सीटों पर टिकट दिया गया है।

विजय की इस रणनीति को राजनीतिक विश्लेषक तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति में बदलाव की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं, जहां एक नई पार्टी सीधे बड़े नेताओं को चुनौती देती नजर आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सिनेमा से राजनीति में आए विजय की लोकप्रियता क्या वोटों में तब्दील हो पाती है या फिर राज्य की स्थापित राजनीतिक ताकतें अपना दबदबा बरकरार रखती हैं।

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी