अहमदाबाद और कलोल के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

अहमदाबाद और कलोल के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. इसके अलावा गांधीनगर जिले के कलोल स्थित एक स्कूल को भी धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन, बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तत्काल हरकत में आ गईं.

अहमदाबाद में जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें जेबर स्कूल, जायडस स्कूल, महाराजा अग्रसेन स्कूल, सीबीएसई डिवाइन चाइल्ड स्कूल, निर्माण स्कूल, जेम्स एंड जेनेसिस और डीएवी इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं. वहीं, कलोल के आविष्कार स्कूल को भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है.

पुलिस के अनुसार, सभी स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से दोपहर 1:30 बजे बम विस्फोट की धमकी दी गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया और एहतियातन स्कूल परिसरों को खाली कराया गया. सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालकर छुट्टी देकर घर भेज दिया गया.

Read More सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

जांच के लिए अहमदाबाद पुलिस के साथ बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, एसओजी और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर तैनात की गई हैं. साइबर क्राइम टीम धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है. वेजलपुर स्थित जायडस स्कूल के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां फायर डिपार्टमेंट के चार वाहन और रेस्क्यू वैन तैनात हैं. स्कूल के 50 मीटर के दायरे में आम लोगों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है.

Read More INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी भी स्कूल में संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी स्थानों की गहन तलाशी ली जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी.

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार