बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, दो की मौत,कई घायल

बाराबंकी: अयोध्या सीमा से सटे टिकैतनगर क्षेत्र के सरांय बरई गांव के बाहर खेत में बनी पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे चारों ओर धुआं फैल गया। लगातार हो रहे धमाकों के कारण ग्रामीण काफी देर तक पास नहीं जा सके। हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री का संचालन टिकैतनगर निवासी ताहिर के नाम से लाइसेंस पर किया जा रहा था। गुरुवार दोपहर करीब सवा दो बजे पटाखा निर्माण के दौरान अचानक विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री में सहालग के मौके के लिए पटाखे तैयार किए जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि फैक्ट्री में इस्तेमाल किया गया बारूद निर्धारित मानकों के अनुरूप था या नहीं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति का आकलन किया जा रहा है और घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

Read More सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: ‘न्यायपालिका को बदनाम नहीं होने देंगे’, NCERT के ‘ज्यूडिशियल करप्शन’ चैप्टर पर आपत्ति

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका