सुप्रीम कोर्ट का सख्त अल्टीमेटम: प्रदूषण रोकथाम की योजना पर एक हफ्ते में प्रभावी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट का सख्त अल्टीमेटम: प्रदूषण रोकथाम की योजना पर एक हफ्ते में प्रभावी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त चेतावनी जारी की है। कोर्ट ने साफ कहा कि अब वे चुप नहीं बैठ सकते। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान नीले आसमान और चमकते तारों की याद दिलाते हुए कहा कि यह साबित करता है कि हवा को साफ किया जा सकता है।

सुनवाई के दौरान CJI ने स्पष्ट किया कि पराली जलाना सिर्फ एक कारण है और इसे राजनीतिक या अहंकार से जोड़कर मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। कोर्ट ने CAQM और राज्य सरकारों से पूछा कि प्रदूषण कम करने के लिए कौन-सी योजनाएं जमीन पर लागू हैं और उनका क्या असर दिख रहा है।

SC ने कहा- कसनी होगी कमर
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि CAQM और राज्य एजेंसियों को अब कमर कसनी होगी और प्रदूषण रोकने के लिए उठाए गए कदमों को दिखाना होगा। कोर्ट ने जताया कि उन्हें योजनाओं के सिर्फ कागजी रूप से नहीं, बल्कि जमीन पर काम से मतलब है। CJI ने सख्त लहजे में कहा कि हम सिर्फ आपकी बातें मान नहीं सकते, समाधान विशेषज्ञों से ही आना चाहिए। सुनवाई में CAQM ने बताया कि उसने हितधारकों से चर्चा की है। एएसजी ने कहा कि हरियाणा, पंजाब, CPCB जैसी सभी एजेंसियों की एक्शन रिपोर्ट कोर्ट में दी जा सकती है। इस पर CJI ने कहा कि अदालत हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकती और सभी पक्षों को एक मंच पर लाकर चर्चा का माहौल दे सकती है।

Read More दिल्ली में SIR पर सियासी संग्राम तेज, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में; 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

अगली सुनवाई 10 दिसंबर को
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान CAQM से पूछा कि प्रदूषण रोकने के लिए उसका शॉर्ट टर्म प्लान क्या है। CAQM ने बताया कि इस संबंध में हलफनामा पहले ही दाखिल किया जा चुका है, जबकि ASG ने कहा कि हरियाणा, पंजाब, CPCB सहित सभी एजेंसियों की एक्शन रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। CJI ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पराली के अलावा प्रदूषण के अन्य कारणों को रोकने के लिए उठाए गए प्रभावी और ज़मीनी कदमों की विस्तृत रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर जमा की जाए। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।

Read More सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार