लखनऊ में रफ्तार का कहर: कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 7 से अधिक घायल
लखनऊ। राजधानी में आज सुबह आईआईएम रोड पर तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाया। आरआर लॉन के सामने अचानक नियंत्रण खोने के कारण कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण कार की अत्यधिक रफ्तार बताया जा रहा है। शहर में इस घटना के बाद सड़क पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ड्राइवर की स्थिति का पता लगाया जा रहा है।
Edited By: मनीशंकर पांडेय
Error on ReusableComponentWidget
Tags:
