सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: ईडी ने कोलकाता और सिलीगुड़ी में की छापेमारी, आरोपियों ने करोड़ों कमाई को कंपनी के जरिए किया सफेद

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में कथित मानव तस्करी और सेक्स रैकेट से जुड़े कॉटेज, बार और रेस्तरां ठिकानों पर शुक्रवार को एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई और बिधाननगर (उत्तर 24 परगना), कोलकाता और सिलीगुड़ी के कम से कम आठ परिसरों को निशाना बनाया गया।

धन शोधन का यह मामला राज्य पुलिस द्वारा जगजीत सिंह, अजमल सिद्दीकी, बिष्णु मुंद्रा और अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई कई प्राथमिकियों और आरोप पत्रों से जुड़ा है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने नौकरी दिलाने का झूठा दावा करके महिलाओं का ‘‘शोषण’’ किया और बड़ी मात्रा में ‘‘अवैध’’ धन जुटाने के लिए उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेला। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि नकद में प्राप्त इन करोड़ों रुपयों को आरोपियों के नियंत्रण वाली कई कंपनियों के माध्यम से सफेद किया गया।

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल