Railways: युवाओं के लिए खुशखबरी ! आठ वर्ष बाद RRB के जरिए ट्रेन नियंत्रकों की सीधी भर्ती फिर शुरू करेगा रेल मंत्रालय

Railways: युवाओं के लिए खुशखबरी ! आठ वर्ष बाद RRB के जरिए ट्रेन नियंत्रकों की सीधी भर्ती फिर शुरू करेगा रेल मंत्रालय

Railways: युवाओं के लिए खुशखबरी ! आठ वर्ष बाद RRB के जरिए ट्रेन नियंत्रकों की सीधी भर्ती फिर शुरू करेगा रेल मंत्रालय

Railways: रेल मंत्रालय ट्रेन नियंत्रकों के 60 प्रतिशत पदों को रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरेगा। मंत्रालय ने 25 जून को यह घोषणा की। मंत्रालय द्वारा घोषित सुधारों के अनुसार, नियंत्रण विभाग में 60 प्रतिशत रिक्तियां बोर्ड द्वारा सीधी भर्ती के जरिये स्नातक स्तर के अभ्यर्थियों से भरी जाएंगी। हालांकि यह परीक्षा किस स्वरूप में होगी और इसे क्या नाम दिया जाएगा, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि इन बिंदुओं पर सक्षम प्राधिकरण द्वारा जल्द निर्णय लिया जाएगा।

2017 में परीक्षा बंद कर दी गई थी
नियंत्रण विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 2017 तक विभाग में सीधी भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित ‘रेलवे ट्रैफिक अप्रेंटिस’ परीक्षा के माध्यम से होती थी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, हालांकि 2017 में परीक्षा बंद कर दी गई थी, जिसके बाद नियंत्रण विभाग में सीधी भर्ती बंद हो गयी और सभी पदों को ‘फीडर कैडर’ जैसे गार्ड, स्टेशन मास्टर और ट्रेन क्लर्क के माध्यम से भरा जाता था।

40 प्रतिशत रिक्तियां सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से
उन्होंने बताया चूंकि नियंत्रण विभाग में मौद्रिक लाभ ‘फीडर कैडर’ के बराबर या उससे अधिक नहीं थे, इसलिए चुने जाने वाले कर्मचारी विभाग में आने से इनकार कर देते थे।एक नियंत्रक ने बताया, नियंत्रण विभाग में प्रतिभाशाली कर्मचारियों की कमी का यह प्रमुख कारण है, जिसे भारतीय रेलवे का मस्तिष्क या तंत्रिका केंद्र माना जाता है। हालांकि, नए सुधारों के साथ अब अच्छे अभ्यर्थियों को सीधे यहां तैनात किया जाएगा और इससे ट्रेन संचालन में सुधार होगा। मंत्रालय के परिपत्र के अनुसार, शेष 40 प्रतिशत रिक्तियां सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) या योग्यता आधारित पदोन्नति कोटा के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएंगी।

Read More गर्मी का डबल अटैक: एल नीनो की दस्तक से तापमान होगा बेकाबू, बारिश पर भी असर तय, WMO का अलर्ट

Tags:

Latest News

बिलासपुर का 'किलर' सिस्टम: पथरी के ऑपरेशन में आरक्षक की मौत, मेडिकल लॉबी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का भारी दबाव; विधायक बोले- विधानसभा में उठाऊंगा मामला बिलासपुर का 'किलर' सिस्टम: पथरी के ऑपरेशन में आरक्षक की मौत, मेडिकल लॉबी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का भारी दबाव; विधायक बोले- विधानसभा में उठाऊंगा मामला
Noida Alert: श्रमिकों के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नर ने ग्राउंड पर लिया सुरक्षा का जायजा
CG Bear Attack: तेंदूपत्ता सीजन में जंगल बना खतरा, 6 भालुओं के हमले में 2 ग्रामीण गंभीर, इलाके में दहशत
CG Breaking News: कांकेर में IED ब्लास्ट का कहर, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
Pune Crime Shocker: मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, फास्ट-ट्रैक ट्रायल की मांग तेज
West Bengal Re-Polling 2026: गड़बड़ी के आरोपों के बाद 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, सुबह 11 बजे तक 36.99% मतदान
Supreme Court on EC Petition: ‘केंद्रीय कर्मचारियों पर अविश्वास सही नहीं’, TMC की याचिका खारिज, चुनाव आयोग को राहत
Dhamtari Viral Video: नाके पर नहीं रुकी गाड़ी तो बाजार में बवाल, TI पर व्यापारी को थप्पड़ मारने और धमकाने का आरोप
सट्टा सिंडिकेट पर शिकंजा: बाबू खेमानी के ‘फाइनेंशियल बैकएंड’ का भंडाफोड़, रिश्तेदार समेत सहयोगी गिरफ्तार
Emergency Mobile Alert Test: देशभर में एक साथ बजा सायरन, NDMA ने किया पब्लिक सेफ्टी सिस्टम का ट्रायल
बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Raipur IPL 2026: 10 और 13 मई को हाई-वोल्टेज मुकाबले, 3 मई से शुरू होगी टिकट बुकिंग, फैंस के लिए बड़ी अपडेट