दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: टेक-ऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट के इंजन में आग, 232 यात्रियों की इमरजेंसी निकासी

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: टेक-ऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट के इंजन में आग, 232 यात्रियों की इमरजेंसी निकासी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब स्विस एयर की ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट के इंजन में टेक-ऑफ के दौरान आग लग गई। फ्लाइट संख्या LX147 उड़ान भरने ही वाली थी कि अचानक इंजन नंबर-1 में तकनीकी खराबी आई और धुआं उठने लगा। उस समय विमान रनवे पर तेज गति पकड़ चुका था, लेकिन पायलट की सूझबूझ से तुरंत टेक-ऑफ रद्द कर दिया गया।

विमान में सवार 232 यात्रियों को तत्काल इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट पर तैनात आपातकालीन सेवाएं तुरंत सक्रिय हुईं और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, इवैक्यूएशन के दौरान अफरा-तफरी में 6 यात्री झुलस गए या घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर रनवे नंबर 28 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जिससे कुछ उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। एयरलाइन की ओर से प्रभावित यात्रियों के लिए होटल और वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, घटना की जांच के लिए तकनीकी टीम को तैनात कर दिया गया है, ताकि इंजन में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।

Read More Delhi H1N1 Alert: राजधानी में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 3200 के पार पहुंचा संख्या; 2019 के बाद संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा

एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार, पायलट द्वारा समय रहते लिया गया फैसला इस बड़े हादसे को टालने में निर्णायक साबित हुआ। शुरुआती संकेत तकनीकी खराबी की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, एयरपोर्ट संचालन धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

Read More Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना