अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का

अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का

नई दिल्ली: एअर इंडिया फ्लाइट AI-171 के भयानक हादसे की जांच में नया विवाद खड़ा हो गया है। हादसे में शहीद हुए कैप्टन सुमीत सभरवाल के रिश्तेदार कैप्टन वरुण आनंद को एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने समन भेजा। इस कदम पर फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने कड़ा विरोध जताया है। एअर इंडिया ने कैप्टन आनंद को सूचित किया कि उन्हें जांच के सिलसिले में बुलाया गया है, लेकिन फेडरेशन का कहना है कि ब्यूरो ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्हें क्यों समन भेजा गया।

फेडरेशन की आपत्ति
पायलट फेडरेशन ने कहा कि कैप्टन आनंद का फ्लाइट AI-171 से कोई सीधा संबंध नहीं है। वह न तो फ्लाइट प्लानिंग में शामिल थे, न ही क्रैश साइट पर मौजूद थे। न ही वह कोई फैक्चुअल, टेक्निकल या एक्सपर्ट विटनेस हैं।

फेडरेशन ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल इसलिए बुलाया गया क्योंकि वह कैप्टन सुमीत सभरवाल के रिश्तेदार हैं। उनका कहना है कि यह कार्रवाई पहले से तैयार नैरेटिव को आगे बढ़ाने की कोशिश हो सकती है, जिसमें क्रैश की जिम्मेदारी मृत फ्लाइट क्रू पर डाली जा सकती है।

Read More Jamshedpur Firing: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में दो शूटर घायल

जांच के नियमों का हवाला
फेडरेशन ने इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि परिवार के सदस्यों को बुलाना गैरकानूनी है। बावजूद इसके, कैप्टन आनंद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की सहमति जताई है।

Read More Itarsi News: बकाया बिल के बदले रिश्वत लेने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI की कार्रवाई

हादसे का संक्षिप्त विवरण
यह दर्दनाक हादसा 12 जून को उस समय हुआ, जब अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के महज कुछ सेकंड बाद ही नियंत्रण खो बैठी। विमान पास स्थित मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल भवन से जा टकराया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फ्लाइट में कुल 260 लोग सवार थे, जिनमें 242 यात्री और 18 क्रू मेंबर्स शामिल थे। इस भयावह दुर्घटना में 229 यात्रियों और 12 क्रू सदस्यों सहित कुल 241 लोगों की जान चली गई, जबकि सिर्फ एक यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित बच पाया।

इस हादसे ने न केवल सैकड़ों परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया, बल्कि यह घटना भारतीय विमानन इतिहास की सबसे भयावह और दिल दहला देने वाली त्रासदियों में से एक के रूप में दर्ज हो गई है, जिसकी गूंज आज भी पूरे देश में महसूस की जा रही है।

Tags:

Latest News

चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त
चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज