Middle East Tension: MHA ने सभी राज्यों को जारी किया हाई अलर्ट, कश्मीर के कई इलाकों में इंटरनेट स्पीड सीमित

Middle East Tension: MHA ने सभी राज्यों को जारी किया हाई अलर्ट, कश्मीर के कई इलाकों में इंटरनेट स्पीड सीमित

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ते हालात और ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए भारत सरकार सतर्क हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को संभावित सांप्रदायिक संवेदनशीलता को लेकर अलर्ट जारी करते हुए कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं।

विदेशी घटनाओं के घरेलू असर को लेकर चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गृह मंत्रालय ने 28 फरवरी को जारी एडवाइजरी में कहा है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे सैन्य घटनाक्रम का असर भारत के सामाजिक माहौल पर भी पड़ सकता है। विशेष रूप से धार्मिक सभाओं, सार्वजनिक कार्यक्रमों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों के दौरान अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को लेकर भड़काऊ बयानबाजी की आशंका जताई गई है। राज्यों को निर्देश दिया गया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे की गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

भड़काऊ भाषण और कट्टर तत्वों पर नजर
एडवाइजरी में सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे व्यक्तियों और संगठनों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है, जो सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों के जरिए सांप्रदायिक तनाव फैलाने का प्रयास कर सकते हैं। गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, रियल-टाइम सूचना साझा करने और त्वरित प्रशासनिक हस्तक्षेप पर जोर दिया है।

Read More CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट

खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा भी चिंता का विषय
सरकार ने खाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय नागरिकों को ध्यान में रखते हुए हालात पर लगातार नजर बनाए रखने की बात कही है। विदेश और सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्रीय स्थिति का आकलन कर रही हैं ताकि किसी आपात परिस्थिति में आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Read More Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच

कश्मीर में एहतियाती कदम, इंटरनेट स्पीड कम
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। घाटी के कई हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट स्पीड अस्थायी रूप से कम कर दी गई है। यह निर्णय हालिया विरोध प्रदर्शनों के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया। श्रीनगर के संवेदनशील इलाकों, खासकर लाल चौक क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और गश्त बढ़ा दी गई है।

कई जिलों से विरोध प्रदर्शन की खबर
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर, बडगाम, बांदीपोरा, अनंतनाग और पुलवामा सहित कुछ क्षेत्रों में प्रदर्शन की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक