CG Crime News: मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, NTPC में AE पद का फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजने वाला दंपती गिरफ्तार

CG Crime News: मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, NTPC में AE पद का फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजने वाला दंपती गिरफ्तार

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से करीब 10 लाख रुपये ऐंठ लिए और बाद में भरोसा बनाए रखने के लिए NTPC में असिस्टेंट इंजीनियर (AE) पद का फर्जी नियुक्ति पत्र तक जारी कर दिया।

मंत्रालय में नौकरी का झांसा, फिर बदला ऑफर
पदमनाभपुर थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत के अनुसार बोरीगारका निवासी रविकांत साहू को आरोपी प्रिया देशमुख और प्रशांत कुमार देशमुख ने मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। सरकारी संपर्क होने का दावा करते हुए आरोपियों ने अलग-अलग किश्तों में रकम वसूलना शुरू किया। जब मंत्रालय में नियुक्ति नहीं हो सकी तो दंपती ने पीड़ित को NTPC में असिस्टेंट इंजीनियर पद पर जॉब दिलाने का नया प्रस्ताव दिया और इसी बहाने अतिरिक्त रकम ले ली।

फर्जी जॉइनिंग लेटर से किया गुमराह
आरोपियों ने पीड़ित को ई-मेल के माध्यम से NTPC का कथित नियुक्ति पत्र भेजा। शुरुआती दौर में दस्तावेज असली प्रतीत होने से युवक को शक नहीं हुआ, लेकिन लंबे समय तक जॉइनिंग प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने पर मामला संदिग्ध लगा। सत्यापन कराने पर नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी निकला।whatsapp-image-2026-03-01-at-55156-pm-1_1772392493

Read More खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव

पुलिस कार्रवाई में दंपती गिरफ्तार
शिकायत मिलते ही पदमनाभपुर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुख्य आरोपी प्रिया देशमुख (36) को 28 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। सह-आरोपी प्रशांत कुमार देशमुख (49) को 1 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Read More Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा

फर्जी दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र की ई-मेल कॉपी, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अन्य लोगों को भी निशाना बनाया है या नहीं।

पुलिस की अपील
पुलिस अधिकारियों ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि सरकारी नौकरी के नाम पर किसी भी व्यक्ति या एजेंट को रकम देने से पहले संबंधित विभाग से सत्यापन अवश्य करें।

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक