हरिद्वार में सख्ती का नया अध्याय: हर की पौड़ी और मालवीय द्वीप में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूरी रोक, ड्रोन व रील पर रोक, इंटरनेट पर वायरल तो कानूनी कार्रवाई

हरिद्वार में सख्ती का नया अध्याय: हर की पौड़ी और मालवीय द्वीप में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूरी रोक, ड्रोन व रील पर रोक, इंटरनेट पर वायरल तो कानूनी कार्रवाई

हरिद्वार: सनातन आस्था के प्रमुख तीर्थ हर की पौड़ी की पवित्रता और मर्यादा को सुरक्षित रखने के लिए श्री गंगा सभा ने कड़े कदम उठाए हैं। हर की पौड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्र में अब गैर-हिंदुओं का प्रवेश निषिद्ध है। इसके लिए शहर के 10 से अधिक स्थानों पर अहिन्दू प्रवेश निषेध बोर्ड लगाए गए हैं।

ड्रोन, फिल्मी रील और फिल्मांकन पर प्रतिबंध
श्री गंगा सभा ने स्पष्ट किया है कि हर की पौड़ी और मालवीय द्वीप में ड्रोन उड़ाना, फिल्मी गीत पर रील बनाना या किसी प्रकार का फिल्मांकन करना पूर्णतः प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन कर बनाई गई सामग्री यदि इंटरनेट या सोशल मीडिया पर वायरल होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पवित्रता बनाए रखने की कोशिश
गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि बोर्ड लगाने का उद्देश्य श्रद्धालुओं को हर की पौड़ी क्षेत्र के नियम और कानून की जानकारी देना है। उन्होंने कहा- "इस क्षेत्र में प्रवेश केवल उन्हीं के लिए है जो गंगा में स्नान करते हैं, प्रसाद ग्रहण करते हैं और हिंदू धर्म तथा सनातन परंपराओं के आस्था से जुड़े हैं। हर की पौड़ी की पवित्रता बनाए रखना सभी का कर्तव्य है।"

Read More Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR

कुंभ क्षेत्र को अमृत क्षेत्र घोषित करने की मांग
नितिन गौतम ने आगे कहा कि कुंभ क्षेत्र में भी इसी नियम का विस्तार होना चाहिए और इसे अमृत क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए, ताकि वहां गैर-हिंदुओं का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित हो सके। सरकार से उम्मीद है कि इस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने बताया कि यह कोई नया निर्णय नहीं है। यह नियम म्युनिसिपल एक्ट, 1916 और नगर निगम के बायलॉज में पहले से मौजूद है। बोर्ड केवल इसे सार्वजनिक करने का माध्यम हैं, ताकि श्रद्धालुओं को स्पष्ट जानकारी मिल सके।

Read More Bangla Sahib Gurudwara Case: बंगला साहिब में प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद, केजरीवाल समेत AAP नेताओं के खिलाफ FIR

Tags:

Latest News

CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही पर दो अधिकारियों को नोटिस जारी  CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही पर दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त