मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”

मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”

वाराणसी: मणिकर्णिका घाट में चल रहे निर्माण और “रिनोवेशन” कार्य को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में घाट के मंदिरों और प्राचीन मूर्तियों के टूटने का दावा किया जा रहा है। इस पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से “विकास” के नाम पर बनारस की विरासत और संस्कृति को नुकसान पहुँचाने वाली कोशिश है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा कि, “मणिकर्णिका घाट, देवी अहिल्याबाई होलकर (1771) की ऐतिहासिक धरोहर है, इसे तोड़ना काशी की आत्मा और सनातन संस्कृति पर हमला है।”

राय ने चेतावनी दी कि अगर परियोजना जारी रही, तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक, हर मंच पर, जनता और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा, “काशी डरेगी नहीं, काशी झुकेगी नहीं।”

Read More Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी

इसके अलावा, देवी अहिल्याबाई होलकर ट्रस्ट ने भी निर्माण कार्य पर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि बिना सूचना के ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुँचाया जा रहा है और कई प्राचीन मूर्तियाँ मलबे में दब रही हैं।

Read More LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश

विशेषज्ञों के अनुसार, मणिकर्णिका घाट और दालमंडी जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर बिना सावधानी के किए जाने वाले विकास कार्य संस्कृति और पर्यटन दोनों के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा