दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंदौर से बब्बर खालसा से जुड़ा आतंकी आकाशदीप सिंह गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंदौर से बब्बर खालसा से जुड़ा आतंकी आकाशदीप सिंह गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंदौर से बब्बर खालसा से जुड़ा आतंकी आकाशदीप सिंह गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकी आकाशदीप सिंह को इंदौर से गिरफ्तार किया है। वह अप्रैल 2025 में पंजाब के बटाला ग्रेनेड हमले में संलिप्त था।

इंदौर: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े आतंकी आकाशदीप सिंह उर्फ 'बज' को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अप्रैल 2025 में पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित थाना किला लाल सिंह पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त स्पेशल सेल अमित कौशिक ने बताया कि पंजबा के अमृतसर का रहने वाला आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ बज को मंगलवार यानी 22 जुलाई को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया. ये कार्रवाई शस्त्र अधिनियम के तहत की गई. पुलिस हमले में उसकी भूमिका की जांच कर रही हैं. कौशिक ने आगे बताया कि आकाशदीप उर्फ बज प्रतिबंधित आतंकवादी ग्रुप बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है. उसने बटाला में हुए ग्रेनेड हमले में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है.

पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में स्थित थाना किला लाल सिंह पर 7 अप्रैल 2025 को ग्रेनेड से हमला किया गया था. इस हमले की जिम्मेदार आंतकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े हैप्पी पासिया, मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया ने ली थी. इसके साथ ही दिल्ली में इसी तरह के हमले की धमकी दी थी.

Read More कोल्हापुर सेक्स स्कैंडल: 10 युवतियों का शोषण कर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया के जरिए फंसाता था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को जैसे ही इस हमले में आकाशदीप के शामिल होने की जानकारी मिली तो जांच तेज कर दी गई. इनपुट के आधार पर उसकी पहली लोकेशन गुजरात मिली लेकिन वहां उसे पकड़ा ना जा सका. इसके गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि बज मध्य प्रदेश के इंदौर में रह रहा है. दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे 22 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया.

Read More झारखंड के जंगलों में एनकाउंटर: सुरक्षाबलों और माओवादियों में भीषण मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी मिसिरा बेसरा की तलाश तेज

आतंकी आकाशदीप उर्फ बज पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है. उसकी उम्र मात्र 22 साल है और 11वीं तक पढ़ाई की है. मध्य प्रदेश के इंदौर में रहकर वह कंस्ट्रक्शन साइट पर क्रेन ऑपरेटर का काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि आकाशदीप ने कबूल किया है कि वह विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के हैंडलर के संपर्क में था, जो सोशल मीडिया के माध्यम से उसे निर्देश देता था.

Latest News

राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में मौत का फंदा बनीं लिफ्ट: ACS ऋचा शर्मा के बाद IAS अफसर की पत्नी और कांग्रेस प्रवक्ता फंसे, मैनेजमेंट मस्त-सिस्टम पस्त राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में मौत का फंदा बनीं लिफ्ट: ACS ऋचा शर्मा के बाद IAS अफसर की पत्नी और कांग्रेस प्रवक्ता फंसे, मैनेजमेंट मस्त-सिस्टम पस्त
उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल; जान के खतरे की दलील खारिज
सिंचाई विभाग में बड़ा खेल: 54 हजार की रिश्वत में जेल की हवा खा चुके मक्सी कुजूर को ENC बनाने ताबूत में विभाग ने ठोकी एक और कील 
NJV EXCLUSIVE | छत्‍तीसगढ़ में ईडी की सबसे बड़ी स्ट्राइक 17 किलो सोने की चमक के बीच याद आया पुराना दर्द भारतमाला घोटाले में सस्पेंड पटवारी की वो सुसाइड फाइल फिर चर्चा में
NJV EXCLUSIVE | बस्तर में कोसारटेड़ा घोटाला': 42 लाख के मेडिकल घोटाले वाले दागी इंजीनियर ने डैम पर शुरू किया 'प्राइवेट टोल नाका', 4 करोड़ के रिसॉर्ट का भी खेला!
Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में