Jet Fuel Prices Hike: हवाई सफर हो सकता है महंगा, लगातार तीसरे महीने बढ़े जेट फ्यूल के दाम

Jet Fuel Prices Hike: हवाई सफर हो सकता है महंगा, लगातार तीसरे महीने बढ़े जेट फ्यूल के दाम

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिल चुकी है. खाड़ी देशों का कच्चा तेल 63 डॉलर प्रति बैरल के करीब है. जिसके जल्द ही 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आने की उम्मीद जताई जा रही है. उसके बाद भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार तीसरे महीने में जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा किया है. खास बात तो ये है कि साल के आखिरी महीने में जेट फ्यूल की कीमतों 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसकी वजह से दो महानगरों में जेट फ्यूल की कीमतें एक लाख रुपए से प्रति किलोलीटर से ज्यादा हो गई हैं.

खास बात तो ये है कि लगातार तीन महीनों में देश की राजधानी दिल्ली में जेट फ्यूल की कीमतों में करीब 9 हजार किलोलीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है. जबकि चेन्नई में कीमतों में 9,100 रुपए प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है. लगातार इजाफे की वजह से आने वाले दिनों में एयरलाइंस अपने फ्लाइट के किराए में इजाफा ​कर सकती है. उसका कारण भी है. किसी भी एयरलाइंस के कुल ऑपरेशनल कॉस्ट की 40 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी जेट फ्यूल की होती है. ऐसे में फ्यूल के दाम में इजाफा होगा तो एयरलाइंस के फेयर में इजाफा होगा. आइए आपको भी बताते हैं कि डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल के दाम कितने हो गए हैं.

डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के फ्यूल की कीमतें

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

  • देश की राजधानी दिल्ली में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल की कीमत में 5,133.75 रुपए एवं 5.43 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसके बाद दाम 99,676.77 रुपए प्रति किलोलीटर हो गए हैं. वैसे लगातार तीन महीनों में दिल्ली में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल के दाम में 8,963.25 रुपए प्रति किलोलीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है.
  • देश के बड़े महानगरों में से एक कोलकाता में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल की कीमत में 4,821.84 रुपए एवं 4.94 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसके बाद दाम 1,02,371.02 रुपए प्रति किलोलीटर हो गए हैं. वैसे लगातार तीन महीनों में कोलकाता में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल के दाम में 8,484.84 रुपए प्रति किलोलीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है.
  • देश की फाइनेंशियल कैपिटल में से एक मुंबई में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल की कीमत में 4,833.17 रुपए एवं 5.46 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसके बाद दाम 93,281.04 रुपए प्रति किलोलीटर हो गए हैं. वैसे लगातार तीन महीनों में मुंबई में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल के दाम में 8,448.21 रुपए प्रति किलोलीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है.
  • दक्षिण भारत के सबसे बड़े महानगरों में चेन्नई में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल की कीमत में 5,212.12 रुपए एवं 5.31 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसके बाद दाम 1,03,301.80 रुपए प्रति किलोलीटर हो गए हैं. वैसे लगातार तीन महीनों में चेन्नई में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल के दाम में 9,149.84 रुपए प्रति किलोलीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है.

इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए
इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी जेट फ्यूल की कीमतों में भारी भरकम बढ़ोतरी देखने को मिली है. आईओसीएल के आंकड़ों को देखें तो दिल्ली में इंटरनेशनल फ्लाइट्स के जेट फ्यूल की कीमत में 47.8 डॉलर का इजाफा देखने को मिला जिसके बाद दाम 864.81 डॉलर हो गए हैं. जबकि कोलकाता में सबसे ज्यादा 86.3 डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है और कीमत 903.10 डॉलर प्रति किलोलीटर पहुंच चुकी है. मुंबई में मामूली 8.72 डॉलर की बढ़ोतरी हुई और दाम 864.35 डॉलर प्रति किलोग्राम हो चुका है. वहीं दूसरी ओर चेन्नई में इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल की कीमत में 47.53 डॉलर का इजाफा देखने को मिला है और दाम 859.89 डॉलर प्रति किलोलीटर हो गए हैं.

Read More Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार