- Hindi News
- राज्य
- हापुड़ में सपा नेता के भतीजे पर गोलीयों की बौछार, हालत गंभीर, व्यापार विवाद के चलते बदमाशों ने की जा...
हापुड़ में सपा नेता के भतीजे पर गोलीयों की बौछार, हालत गंभीर, व्यापार विवाद के चलते बदमाशों ने की जानलेवा फायरिंग!
हापुड़: हापुड़ में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां सपा नेता के भतीजे मनशाद पर बाइक सवार 4 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे नवादा अंडरपास के पास हुए इस हमले में मनशाद को तीन गोलियां लगीं, जिनमें से दो पेट में और एक जांघ में लगी। गाड़ी में सवार बदमाशों ने सीधे उनके शरीर पर गोलियां चलाईं, फिर फरार हो गए। परिजनों के अनुसार, यह हमला कपड़े के व्यापार में पुरानी दुश्मनी का परिणाम है। घायल मनशाद को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है, जबकि पुलिस आरोपी बदमाशों की तलाश में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर अध्यक्ष याद इलाही कुरैशी ने बताया कि उनके भतीजा मनशाद की पुरानी चुंगी पर चाय की दुकान है। इसके साथ वह गढ़ गेट के रहने वाले कुछ लोगों के साथ कपड़ों का व्यापार भी करता है। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे मनशाद अपने दोस्त जमालुद्दीन के साथ बाइक द्वारा थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नवादा में अपने दोस्त जीतू के घर जा रहा था।
जैसे ही वह गांव नवादा अंडरपास के पास पहुंचा तो बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक को रोकने का प्रयास किया। विरोध पर बदमाशों ने मनशाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान दो गोली पेट में और एक गोली उसकी जांघ में लगी। जमालुद्दीन ने किसी तरह वहां से निकला। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों मौके पर दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मनशाद को अस्पताल में भर्ती कराया। मनशाद के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। एएसपी विनीत भटनागर और सीओ पिलखुवा अनिता सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
लेखक के विषय में
मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।
