सुबह-सुबह कांपी कश्मीर घाटी: 5.3 तीव्रता के भूकंप ने बढ़ाई चिंता
श्रीनगर। आज कश्मीर घाटी में रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह 8.24 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था।
अधिकारियों ने कहा कि 'यह भूकंप पृथ्वी की पपड़ी के 190 किलोमीटर अंदर आया। इसके निर्देशांक 36.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.92 डिग्री पूर्वी देशांतर हैं।' भूकंपीय दृष्टि से, कश्मीर घाटी एक भूकंप-संभावित क्षेत्र में स्थित है। अतीत में कश्मीर में भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है।
Edited By: मनीशंकर पांडेय
Error on ReusableComponentWidget
