धार सड़क हादसा: एक साथ जलीं 16 चिताएं, गांवों में पसरा मातम

IMG_20260430_143157

राष्ट्रीय जगत विजन/धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। बुधवार रात इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे के बाद गुरुवार सुबह जब सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया, तो दृश्य बेहद मार्मिक था। अलग-अलग गांवों—नयापुरा, सेमलीपुरा और रामपुरा—से आए लोगों की आंखें नम थीं। एक साथ 16 चिताएं जलीं, वहीं चार महिलाओं के शवों को एक ही चिता पर रखा गया। इस हृदयविदारक दृश्य ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया।

Read More घर में खाना बनाने वाली महिलाओं के लिए भी जरूरी है सावधानी, किचन का धुआं बन सकता है सांसों के लिए परेशानी

ओवर स्पीड बनी हादसे की वजह 

Read More Rohit Chandel: POCSO केस में टीवी एक्टर रोहित चन्देल को कोर्ट से राहत, करीब दो महीने बाद जेल से निकलने का रास्ता साफ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन में करीब 46 मजदूर सवार थे और वाहन की रफ्तार लगभग 100 किमी प्रति घंटा थी। अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और 3-4 बार पलटने के बाद रॉन्ग साइड में जाकर एक स्कॉर्पियो से टकरा गया।

घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इंदौर ग्रामीण के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग हादसे की मुख्य वजह सामने आई है। साथ ही सड़क निर्माण और सुरक्षा मानकों में लापरवाही भी उजागर हुई है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल पर न तो कोई चेतावनी संकेत (साइन बोर्ड) था और न ही स्टॉप सिग्नल, जिससे दुर्घटना की संभावना और बढ़ गई।

इधर, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी और अवैध परिवहन को इस तरह की घटनाओं की बड़ी वजह बताया। उनका कहना है कि मजदूरों को ओवरलोड पिकअप वाहनों में भरकर ले जाना आम बात हो गई है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा, ओवरलोडिंग और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे दोहराए जाने की आशंका बनी रहेगी।

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग