मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख

मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख

नई दिल्ली। मणिपुर से एक बार फिर बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। राज्य के चुराचांदपुर जिले में 28 वर्षीय मैतेई युवक मयांगलामबम ऋषिकांत सिंह की उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शी हालात के मुताबिक युवक अपनी जान की भीख मांगता रहा, लेकिन उग्रवादियों ने AK सीरीज की असॉल्ट राइफल से उसे मौत के घाट उतार दिया। इस निर्मम हत्या का एक वीडियो भी उग्रवादी समूह की ओर से जारी किया गया है। वीडियो में टेक्स्ट लिखा हुआ है, ‘कोई शांति नहीं, कोई लोकप्रिय सरकार नहीं’। हालांकि वीडियो में कोई ऑडियो नहीं है, लेकिन दृश्य बेहद भयावह हैं।

घुटनों के बल बैठा युवक, हाथ जोड़कर मांगता रहा जिंदगी
जारी वीडियो में रात के समय एक पहाड़ी इलाके में खुली जगह दिखाई देती है। युवक घुटनों के बल बैठा हुआ है और सामने खड़े लोगों के आगे हाथ जोड़कर अपनी जान की गुहार लगा रहा है। यह वारदात चुराचांदपुर जिले में हुई, जो राजधानी इंफाल से करीब 65 किलोमीटर दूर स्थित है।

नेपाल में करता था काम, छुट्टी पर लौटा था घर
ऋषिकांत सिंह घाटी के काकचिंग खुनौ इलाके का रहने वाला था और नेपाल में काम करता था। वह कुछ दिन की छुट्टी लेकर घर लौटा था। जानकारी के मुताबिक, उसकी पत्नी कुकी समुदाय से हैं। सूत्रों के अनुसार, सिंह की पत्नी ने कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (KNO) और उसके तुइबोंग जिला मुख्यालय से पति को कुछ दिनों के लिए मिलने की अनुमति मांगी थी, लेकिन संगठन की ओर से किसी भी तरह की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था।

Read More Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी

KNO ने झाड़ा पल्ला, हत्या में शामिल होने से किया इनकार
कुकी विद्रोही संगठनों की अंब्रेला बॉडी KNO ने इस घटना पर बयान जारी कर किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। संगठन ने कहा कि न तो उन्हें मयांगलामबम ऋषिकांत के दौरे की जानकारी थी और न ही वे इस हत्या में शामिल हैं। KNO ने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन किसी भी समुदाय के जीवनसाथी के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करता।

Read More Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल

गांव से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, ऋषिकांत सिंह का शव चुराचांदपुर जिले के एक गांव से बरामद किया गया। शव को सुबह करीब 1:30 बजे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि मई 2023 में भड़की जातीय हिंसा के बाद से कुकी और मैतेई समुदाय के लोग एक-दूसरे के इलाकों में नहीं जा रहे हैं। राज्य में बिगड़ते हालात को देखते हुए फरवरी 2025 से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है, लेकिन इसके बावजूद हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला
बच्चा SNCU में, मां अस्पताल से लापता… रातभर खोजते रहे परिजन, जेंजरा में पेड़ पर मिला नवप्रसूता का शव, जांच में जुटी पुलिस
PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश