400 करोड़ के डब्बा कारोबार मामले में ED का बड़ा एक्शन: चालान पेश, कांग्रेस नेता विशाल उर्फ गोलू अग्निहोत्री को बताया गया नेटवर्क का मुख्य सूत्रधार

400 करोड़ के डब्बा कारोबार मामले में ED का बड़ा एक्शन: चालान पेश, कांग्रेस नेता विशाल उर्फ गोलू अग्निहोत्री को बताया गया नेटवर्क का मुख्य सूत्रधार

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सामने आए करीब 400 करोड़ रुपये के डब्बा कारोबार और ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले में विशेष अदालत में चालान पेश करते हुए कांग्रेस नेता विशाल उर्फ गोलू अग्निहोत्री को पूरे अवैध नेटवर्क का मुख्य सरगना बताया है। चालान दाखिल होने के बाद यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गया है।

देश–विदेश तक फैला अवैध नेटवर्क
ईडी के अनुसार, गोलू अग्निहोत्री और उसके करीबी सहयोगी तरुण श्रीवास्तव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क केवल इंदौर तक सीमित नहीं था, बल्कि मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई और दुबई तक फैले डब्बा कारोबार और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ा हुआ था। करोड़ों रुपये का लेन-देन कथित तौर पर हवाला और डिजिटल माध्यमों से किया जा रहा था।

काली कमाई को सफेद करने का जाल
जांच एजेंसी का दावा है कि इस पूरे रैकेट की संचालन जिम्मेदारी गोलू अग्निहोत्री के पास थी, जबकि तरुण श्रीवास्तव फर्जी और बेनामी बैंक खातों के जरिए पैसों की लेयरिंग और रूटिंग का काम देख रहा था। अवैध कमाई को सफेद करने के लिए दर्जनों खातों, डिजिटल वॉलेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया। ईडी का कहना है कि सट्टेबाजी से अर्जित धन को हवाला के जरिए देश और विदेश में खपाया गया।

Read More Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट

राजनीतिक हलकों में हलचल, जांच जारी
विशेष अदालत में चालान पेश होने के बाद आरोपियों की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लंबे समय से कथित तौर पर चल रहे इस अवैध कारोबार के सामने आने से इंदौर की राजनीति में भी हलचल मच गई है। अब सभी की निगाहें अदालत की अगली सुनवाई और ईडी की आगे की जांच पर टिकी हैं, जिसमें इस मामले से जुड़े और प्रभावशाली नामों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Read More Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच