Zomato में सत्ता परिवर्तन: दीपिंदर गोयल ने छोड़ी ग्रुप CEO की कुर्सी, इस शख्स को मिली कमान

Zomato में सत्ता परिवर्तन: दीपिंदर गोयल ने छोड़ी ग्रुप CEO की कुर्सी, इस शख्स को मिली कमान

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी ज़ोमैटो में बड़ा लीडरशिप बदलाव सामने आया है। कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने इटरनल (Zomato की पैरेंट कंपनी) के ग्रुप CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद यह फैसला प्रभावी हुआ, जिसके साथ ही अल्बिंदर ढींडसा को तत्काल प्रभाव से इटरनल का नया ग्रुप CEO नियुक्त किया गया है।

कंपनी ने इस अहम ऐलान के साथ मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे भी जारी किए हैं। एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग में इटरनल ने दीपिंदर गोयल के पद छोड़ने की वजह और नए नेतृत्व संरचना की जानकारी साझा की।

दीपिंदर गोयल ने क्यों छोड़ा ग्रुप CEO पद?
शेयरहोल्डर्स को लिखे अपने पत्र में दीपिंदर गोयल ने कहा, “आज मैं ग्रुप CEO का पद छोड़ रहा हूं और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद वाइस चेयरमैन के रूप में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा बना रहूंगा। अल्बिंदर ढींडसा (एल्बी) अब इटरनल के नए ग्रुप CEO होंगे।”

Read More Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार

दीपिंदर गोयल ने स्पष्ट किया कि यह फैसला नई चीज़ों को आज़माने, अधिक जोखिम लेने और नवाचार पर फोकस करने की उनकी इच्छा से जुड़ा है। उनका मानना है कि पब्लिक कंपनी के ढांचे से बाहर रहकर वे इन प्रयोगों को अधिक स्वतंत्रता से कर पाएंगे। साथ ही, Eternal को अब ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो मुख्य बिज़नेस पर अनुशासित और केंद्रित दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े।

Read More Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR

कौन हैं नए ग्रुप CEO अल्बिंदर ढींडसा?
नए ग्रुप CEO अल्बिंदर ढींडसा (अल्बी) कंपनी की ऑपरेटिंग स्ट्रैटेजी और प्रमुख बिज़नेस फैसलों की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। ब्लिंकिट के अधिग्रहण से लेकर उसे ब्रेक-ईवन तक पहुंचाने में उनकी लीडरशिप को इंडस्ट्री में खासा सराहा गया है। ढींडसा की अगुवाई में ब्लिंकिट इटरनल की टॉप प्रायोरिटी बना रहेगा, जबकि कोर फूड डिलीवरी बिज़नेस और अन्य वर्टिकल्स पर भी संतुलित फोकस रखा जाएगा।

निवेशकों की नजर आगे की रणनीति पर
Zomato/Eternal में हुए इस नेतृत्व परिवर्तन को कंपनी के लॉन्ग-टर्म ग्रोथ प्लान और बिज़नेस री-ऑर्गनाइजेशन के तौर पर देखा जा रहा है। अब निवेशकों और बाज़ार की नजर इस बात पर टिकी है कि नया नेतृत्व कंपनी को किस रणनीति के साथ आगे बढ़ाता है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार