लाल किला बम धमाके का सामने आया CCTV फुटेज, वीडियो में देखें कैसे दहली दिल्ली

दिल्ली के लाल किले पर हुए बम ब्लास्ट के बाद से ही एक के बाद एक दिल दहलाने वाले तस्वीर सामने आ रही है. अब नई सीसीटीवी फुटेज में उस पल की सटीक तस्वीर सामने आई है जब लाल किले के पास हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. बताते चलें कि इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए है.

लाल किले के पास विस्फोट सोमवार शाम 6.50 बजे नेताजी सुभाष मार्ग पर हुआ, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भरे इस व्यस्त इलाके में दहशत फैल गई. सरकार ने लाल किले के बाहर हुए कार विस्फोट को एक जघन्य आतंकी घटना करार दिया है और जांच एजेंसियों को इस मामले को जल्द और पेशेवर तरीके से निपटाने का निर्देश दिए गए हैं.

जारी CCTV फुटेज में देखा जा सकता है, कैसे एक सैकंड में ही ट्रैफिक से भरी सड़क पर कोहराम मच गया. विस्फोट के बाद सारे में धुआं दिखाई दे रहा है और कई गाड़ियों में आग लगती देखी जा सकती है. साथ ही विस्फोट के बाद मची अफरा-तफरी को भी CCTV फुटेज ने कैद किया है.

Read More दिल्ली शराब घोटाले में क्लीन चिट: केजरीवाल और सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपी बरी, कोर्ट में भावुक हुए केजरीवाल 

सरकार ने दिए निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से पारित एक प्रस्ताव में कहा गया है, “मंत्रिमंडल आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता दोहराता है.” मंत्रिमंडल निर्देश दिए हैं कि घटना की जांच अत्यंत तत्परता और पेशेवर तरीके से की जाए ताकि अपराधियों, उनके सहयोगियों और उनके प्रायोजकों की पहचान की जा सके और उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके.

कहां तक पहुंची जांच?
विस्फोट की जांच में फ़रीदाबाद में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पहले ही पकड़े गए एक चरमपंथी मॉड्यूल से जुड़े होने का पता चला है, जो कथित तौर पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और हरियाणा के अल-फ़लाह विश्वविद्यालय से जुड़े कुछ लोगों के समूह से जुड़ा है.

जांचकर्ताओं ने बताया कि सोमवार को लाल किले के पास हुआ विस्फोट सुरक्षा एजेंसियों की छापेमारी के बाद फैली घबराहट और हताशा में हुआ था. माना जा रहा है कि फरीदाबाद के अल-फलाह अस्पताल में काम करने वाले पुलवामा के डॉक्टर डॉ. उमर नबी सफ़ेद रंग की हुंडई i20 चला रहा था.

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका