Bihar Chunav 2025: नालंदा में मंत्री-विधायक पर ग्रामीणों का गुस्सा, नेताजी को 1 KM तक दौड़ाया, सुरक्षाकर्मी घायल, देखे वीडियो

Bihar Chunav 2025: नालंदा में मंत्री-विधायक पर ग्रामीणों का गुस्सा, नेताजी को 1 KM तक दौड़ाया, सुरक्षाकर्मी घायल, देखे वीडियो

नालंदा: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नालंदा जिले में एक बड़ी राजनीतिक घटना सामने आई है। आज ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा से JDU विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर मलवां गांव में नाराज ग्रामीणों ने हमला कर दिया। भीड़ ने नेताओं के काफिले को करीब 1 किलोमीटर तक खदेड़ा और दोनों को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा।

यह घटना हिलसा थाना क्षेत्र के मलवां गांव की है, जहां हाल ही में एक सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिजनों से मिलने मंत्री और विधायक पहुंचे थे। लेकिन गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, और उन्होंने नेताओं को घेर लिया। हालात इतने बिगड़ गए कि मंत्री श्रवण कुमार को पैदल भागकर अपनी गाड़ी तक पहुंचना पड़ा।

हमले में मंत्री के स्कॉट में तैनात एक सिपाही के सिर पर चोट आई है, जिसका इलाज हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें नेता भीड़ के बीच भागते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद चुनावी माहौल गरमा गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

Read More नाबालिग गर्भपात केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “बच्ची को पढ़ना चाहिए, मां बनाना अन्याय है”

सूत्रों के मुताबिक, गांव के लोग पहले से ही स्थानीय विधायक से नाराज चल रहे थे। जब दोनों नेता मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे, तो यह नाराजगी विरोध में बदल गई। कुछ असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाकर ईंट-पत्थर चलाए, जिससे हालात और बिगड़ गए।

JDU के जिला प्रवक्ता धनंजय देव ने बयान जारी कर कहा, मंत्री श्रवण कुमार पर कोई हमला नहीं हुआ है। लोग स्थानीय विधायक से नाराज थे और हंगामे के दौरान किसी असामाजिक तत्व द्वारा फेंकी गई ईंट से स्कॉट सिपाही घायल हुआ। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच की जा रही है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Latest News

राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में मौत का फंदा बनीं लिफ्ट: ACS ऋचा शर्मा के बाद IAS अफसर की पत्नी और कांग्रेस प्रवक्ता फंसे, मैनेजमेंट मस्त-सिस्टम पस्त राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में मौत का फंदा बनीं लिफ्ट: ACS ऋचा शर्मा के बाद IAS अफसर की पत्नी और कांग्रेस प्रवक्ता फंसे, मैनेजमेंट मस्त-सिस्टम पस्त
उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल; जान के खतरे की दलील खारिज
सिंचाई विभाग में बड़ा खेल: 54 हजार की रिश्वत में जेल की हवा खा चुके मक्सी कुजूर को ENC बनाने ताबूत में विभाग ने ठोकी एक और कील 
NJV EXCLUSIVE | छत्‍तीसगढ़ में ईडी की सबसे बड़ी स्ट्राइक 17 किलो सोने की चमक के बीच याद आया पुराना दर्द भारतमाला घोटाले में सस्पेंड पटवारी की वो सुसाइड फाइल फिर चर्चा में
NJV EXCLUSIVE | बस्तर में कोसारटेड़ा घोटाला': 42 लाख के मेडिकल घोटाले वाले दागी इंजीनियर ने डैम पर शुरू किया 'प्राइवेट टोल नाका', 4 करोड़ के रिसॉर्ट का भी खेला!
Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में