सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे: फर्जी नंबर प्लेट, OLX कनेक्शन और सिलीगुड़ी लिंक ने बढ़ाई साजिश की आशंका

सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे: फर्जी नंबर प्लेट, OLX कनेक्शन और सिलीगुड़ी लिंक ने बढ़ाई साजिश की आशंका

सिलीगुड़ी। भाजपा नेता Suvendu Adhikari के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस सनसनीखेज मामले में Siliguri कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वारदात के दौरान जिस सफेद कार से चंद्रनाथ रथ की गाड़ी को रोका गया था, उस पर लगा नंबर सिलीगुड़ी के शिवमंदिर निवासी जेम्स विलियम्स के नाम पर पंजीकृत निकला।

पुलिस जब जेम्स विलियम्स तक पहुंची तो पता चला कि हत्याकांड में इस्तेमाल की गई गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पूछताछ के लिए उन्हें माटीगाड़ा थाने ले जाया गया और उनकी कार को भी जांच के लिए जब्त कर लिया गया। अधिकारियों का मानना है कि अपराधियों ने असली वाहन मालिक को फंसाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए यह तरीका अपनाया।Screenshot-2026-05-07-113410-1778133869116

जांच में एक और अहम कड़ी तब सामने आई जब पता चला कि जेम्स विलियम्स ने कुछ महीने पहले अपनी कार बेचने के लिए OLX पर विज्ञापन डाला था। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने वहीं से वाहन का नंबर हासिल कर उसका दुरुपयोग किया। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए रेकी तो नहीं की थी।

Read More IIT Bombay Student Death: आईआईटी बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद उबाल, 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन; ChatGPT से जुड़ा परीक्षा मामला चर्चा में

गौरतलब है कि बुधवार रात Madhyamgram में चंद्रनाथ रथ पर उस समय ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जब वह विधानसभा का काम खत्म कर लौट रहे थे। बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को रोककर बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का मानना है कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी और इसके पीछे बड़ी साजिश हो सकती है।

Read More हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच बवाल, नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; कई छात्र घायल

Latest News

75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम 75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई