इंजीनियर की मौत पर बड़ी कार्रवाई: बिल्डर अभय कुमार गिरफ्तार, CM योगी के आदेश पर गई CEO की कुर्सी, अब बाकी जिम्मेदारों पर कब चलेगा एक्शन?

इंजीनियर की मौत पर बड़ी कार्रवाई: बिल्डर अभय कुमार गिरफ्तार, CM योगी के आदेश पर गई CEO की कुर्सी, अब बाकी जिम्मेदारों पर कब चलेगा एक्शन?

नोएडा। सेक्टर-150 में मॉल के बेसमेंट में भरे पानी में डूबकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में आखिरकार बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। नोएडा पुलिस ने नामजद बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान लेने के बाद नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. को पद से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। हालांकि, अब भी सवाल कायम है, युवराज की मौत के अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी?

CM योगी के आदेश पर प्रशासन में हड़कंप
इंजीनियर की मौत के बाद यूपी के ‘शो विंडो’ कहे जाने वाले गौतमबुद्ध नगर की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीर मानते हुए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी की अगुवाई मेरठ जोन के एडीजी भानू भास्कर कर रहे हैं, जबकि टीम में मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर अजय वर्मा शामिल हैं। टीम को पांच दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

पिता के सामने डूबता रहा बेटा, सिस्टम बना रहा तमाशबीन
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री इस बात से खासे नाराज थे कि पिता के सामने युवक डूबता रहा, लेकिन प्रशिक्षित बचाव दल पानी में उतरने से कतराता रहा। हैरानी की बात यह रही कि एक अप्रशिक्षित डिलीवरी ब्वॉय ने पानी में उतरने की कोशिश की, जबकि दमकल विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

Read More पहले सेवा समाप्ति, फिर 24 घंटे में बहाली… AIIMS भोपाल में 260 कर्मचारियों के साथ क्या हुआ?

खतरनाक खुदाई, लेकिन कार्रवाई शून्य
जिस बेसमेंट की खुदाई में पानी भरने से हादसा हुआ, उसे खतरनाक स्थिति में छोड़ दिया गया, बावजूद इसके संबंधित बिल्डर पर समय रहते कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। प्राधिकरण लगातार सफाई देता रहा, लेकिन मुख्यमंत्री ने दलीलें खारिज करते हुए SIT जांच का आदेश दे दिया।

Read More Jharkhand High Court: SC-ST केस में जवाब देने में देरी पड़ी भारी, हेमंत सोरेन पर 10 हजार जुर्माना क्यों लगा?

राज्यभर में हादसा संभावित क्षेत्रों की पहचान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रदेश में दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर तत्काल सुधार किया जाए, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। एसआईटी यह भी जांच करेगी कि

  • युवक को समय पर क्यों नहीं बचाया जा सका
  • किस-किस स्तर पर लापरवाही हुई
  • किन अधिकारियों और एजेंसियों की भूमिका संदिग्ध रही

प्राधिकरण स्तर पर भी जांच तेज
नोएडा प्राधिकरण ने भी अलग से जांच समिति बनाई है। एसीईओ सतीश पाल ने महाप्रबंधक (सिविल) एके अरोड़ा से त्वरित रिपोर्ट तलब की है। जांच में सिविल, एनटीसी और नियोजन विभाग की भूमिका की पड़ताल की जाएगी। चूंकि मामला स्पोर्ट्स सिटी प्रकरण से जुड़ा है और अदालत में विचाराधीन है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के निर्देशों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। अब देखना होगा कि युवराज की मौत के इस मामले में कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी और तबादलों तक सीमित रहती है या फिर लापरवाही के हर दोषी तक कानून का शिकंजा पहुंचता है।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार