जबलपुर कोर्ट से पकड़ा गया समर्थ सिंह, आज भोपाल कोर्ट में पेशी, त्विषा शर्मा केस में SIT का बड़ा एक्शन

जबलपुर कोर्ट से पकड़ा गया समर्थ सिंह, आज भोपाल कोर्ट में पेशी, त्विषा शर्मा केस में SIT का बड़ा एक्शन

भोपाल। बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पति समर्थ सिंह को आखिरकार पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया। हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने के कुछ ही घंटों बाद समर्थ जिला अदालत पहुंचा था, जहां उसने आत्मसमर्पण की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने उसे भोपाल की सक्षम अदालत में पेश होने के निर्देश दिए। इसके बाद वह कोर्ट परिसर में ही छिप गया, जहां से संयुक्त पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

इस कार्रवाई को भोपाल और जबलपुर पुलिस की संयुक्त रणनीति का बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है। SIT प्रमुख एसीपी रजनीश कश्यप ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को भोपाल लाया जा चुका है और आज अदालत में पेश कर सात दिन की पुलिस रिमांड मांगी जाएगी। जांच एजेंसियां अब मौत से जुड़े हर पहलू, कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल सबूत और घटना के बाद की गतिविधियों की गहन पड़ताल करेंगी।

सूत्रों के मुताबिक, हाई कोर्ट की सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी। अदालत ने उसे जांच अधिकारी के सामने आत्मसमर्पण करने को कहा था। इसी बीच वह शाम करीब चार बजे जिला कोर्ट पहुंचा और CJM कोर्ट में सरेंडर की कोशिश की, लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण अदालत ने समर्पण स्वीकार नहीं किया। इसके बाद समर्थ कोर्ट परिसर में इधर-उधर घूमता रहा और बाद में एक बंद कमरे में जाकर छिप गया।

Read More Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

पुलिस को जैसे ही उसकी लोकेशन की जानकारी मिली, कोर्ट परिसर में घेराबंदी कर दी गई। बताया जा रहा है कि समर्थ सिंह कोर्ट के एक कमरे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। इस गिरफ्तारी को लेकर पहले ही 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। अब पूरे मामले में SIT की जांच और तेज हो गई है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Read More Itarsi News: बकाया बिल के बदले रिश्वत लेने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI की कार्रवाई

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना