इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े

नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों की आत्महत्या करने का ये आंकड़ा जारी किया। सरकार का कहना है कि इन तीन सालों में ये आंकड़ा घटता गया है। कर्नाटक विधानसभा के सदस्य और बीजेपी नेता अरविंद चंद्रकांत बेलाड ने राज्य सरकार से किसानों की आत्महत्या करने का आंकड़ा मांगा था। इसके जवाब में कर्नाटक सरकार में कृषि मंत्री एन चालुवराय स्वामी ने लिखित में सदन में रिपोर्ट पेश की।
 
घट रहा किसानों की आत्महत्या का आंकड़ा
कर्नाटक विधानसभा में जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक, साल 2023-24 के दौरान 1,254 किसानों ने आत्महत्या की। वहीं 2024-25 के दौरान 1,178 मामले सामने आए। इस साल ये आंकड़ा और भी कम हुआ है। इस साल 2025-26 के दौरान अब तक 377 किसानों ने आत्महत्या की है। कर्नाटक में किसानों की आत्महत्या का आंकड़ा लगातार घट रहा है। इसके बावजूद, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक, ये राज्य किसानों की आत्महत्या के मामले में अभी भी दूसरे नंबर पर है। राज्य सरकार के कृषि मंत्री ने भी इस बात को माना।

सरकार कर रही हर संभव मदद
कर्नाटक सरकार का कहना है कि कई पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दी गई है। वहीं अभी कुछ मामलों में सहायता राशि लोगों तक नहीं पहुंच पाई है। सरकार ने इसके पीछे की वजह बताई कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सिस्टम में तकनीकी परेशानी आने की वजह से ये काम रुका हुआ है। सरकार द्वारा जिन लोगों तक सहायता राशि नहीं पहुंच पा रही है, इन लोगों के अकाउंट या तो आधार से लिंक नहीं है या बंद हो चुके हैं, या फिर NPCI से इन अकाउंट की मैपिंग नहीं हो पा रही है। कृषि मंत्री का कहना है कि इन समस्याओं के समाधान के साथ ही किसानों को मुआवजा भेज दिया जाएगा।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार