इटारसी स्टेशन पर फिल्मी ड्रामा: अपहरण के बाद बच्चे ने ट्रेन से लगाई छलांग, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

इटारसी स्टेशन पर फिल्मी ड्रामा: अपहरण के बाद बच्चे ने ट्रेन से लगाई छलांग, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

भोपाल। नर्मदापुरम जिले के आदिवासी विकासखंड केसला के जामुनडोल गांव में रहने वाले 13 वर्षीय बच्चे का बाइक सवार दो युवकों द्वारा अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे के मुताबिक, अपहरणकर्ताओं ने उसे इटारसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठा दिया। जैसे ही ट्रेन थोड़ी चल पड़ी, बच्चे ने घबराहट में छलांग लगा दी और सिर में चोट लगने के बावजूद वह बाल-बाल बच गया।

पुलिया के पास हुआ अगवा
बच्चा मंगलवार को स्कूल जा रहा था, तभी कालाआखर पुलिया के पास बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। बाइक पर बैठाकर इटारसी स्टेशन ले जाया गया, जहां उनका इरादा बच्चे को ट्रेन से बाहर ले जाने का था।

स्वजन के सुपुर्द, अस्पताल में इलाज
बच्चे को अकेला घूमते देख एक स्थानीय युवक ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीआरपी को घटना की जानकारी मिली। बच्चे को सुरक्षित परिवार के पास लौटा दिया गया।

Read More जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज

पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच
जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है ताकि अपहरण की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Read More INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार