सट्टा किंग सौरभ दुबई जाकर बना खुश्विक चंद्राकर, होने वाली पत्नी की पहचान भी बदली

सट्टा किंग सौरभ दुबई जाकर बना खुश्विक चंद्राकर, होने वाली पत्नी की पहचान भी बदली रायपुर : महादेव बुक एप से आनलाइन सट्टा खिलाकर सट्टा किंग बने सौरभ चंद्राकर ने दुबई में जाकर अपनी पहचान बदल ली है। यह बात शादी के उस कार्ड के आधार पर कही जा रही है। जिसे लेकर दावा किया […]

सट्टा किंग सौरभ दुबई जाकर बना खुश्विक चंद्राकर, होने वाली पत्नी की पहचान भी बदली


रायपुर : महादेव बुक एप से आनलाइन सट्टा खिलाकर सट्टा किंग बने सौरभ चंद्राकर ने दुबई में जाकर अपनी पहचान बदल ली है। यह बात शादी के उस कार्ड के आधार पर कही जा रही है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वो कार्ड सौरभ चंद्राकर की शादी का है। उसमें दूल्हे के नाम खुश्विक चंद्राकर लिखा हुआ है। दूल्हे के माता पिता का नाम वही है, जो सौरभ चंद्राकर के माता पिता का नाम है। इससे यह तो स्पष्ट है कि सौरभ चंद्राकर ने अपना नाम बदल लिया है और दुबई में नाम बदलकर रह रहा है।
13 फरवरी को सौरभ चंद्राकर की शादी
दरअसल, 13 फरवरी को सौरभ चंद्राकर की शादी होने वाली है। शादी में शामिल होने के लिए उसने भिलाई दुर्ग के करीब साढ़े तीन सौ लोगों को न्योता भेजा है। शादी का पूरा कार्यक्रम मलेशिया में होगा। शादी के बाद पूरे मेहमानों को एक सप्ताह तक क्रूज में पर घुमाया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि शादी में पहुंचने वालों को सौरभ चंद्राकर पांच पांच लाख रुपये का रिटर्न गिफ्ट भी देने वाला है। शादी के कार्ड में दूल्हे के नाम खुश्विक चंद्राकर लिखा हुआ है, लेकिन माता पिता का नाम राजकुमारी चंद्राकर और रामेश्वर चंद्राकर है। सौरभ चंद्राकर के माता पिता का नाम भी यही। जबकि उसकी होने वाली पत्नी हर्षिता चंद्राकर का असली नाम मानसी चंद्राकर है और उसकी मां का नाम मीरा चंद्राकर और पिता का नाम युवराज चंद्राकर है।


शादी के लिए चार रंग के कार्ड छपवाए
हर्षिता उर्फ मानसी की एक करीबी सहेली भी अभी उसके साथ दुबई में है। सौरभ चंद्राकर की शादी के लिए चार रंग के कार्ड छपवाए गए हैं। चारों कार्ड में पार्टी की जगह अलग है। हालांकि चारों पार्टियां मलेशिया में ही होगी, लेकिन किसी एक जगह पर ही सौरभ चंद्राकर और उसकी पत्नी उपस्थित रहेंगे। बाकि के तीन स्थानों पर ऐसी व्यवस्था की गई है कि वे वहां पर वर्चुअल स्टेज पर दिखेंगे। शादी समारोह में बालीवुड के कुछ कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देने के लिए मलेशिया पहुंच रहे हैं।

Read More असम में वायुसेना का सुखोई-30MKI क्रैश: ट्रेनिंग मिशन के दौरान हादसा, दो पायलटों की मौत

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

20 साल बाद टूटा रिश्ता: हाईकोर्ट की मंजूरी, पत्नी को 51 लाख एलिमनी और बेटियों के लिए 30 लाख

राज्य

मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी
नई दिल्ली। भारत की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण मिसाल पेश करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार किसी मरीज...
Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी