सेवा सहकारी समिति भरारी के घोटालेबाज प्रबंधक के विरूद्ध लामबंद हुए सरपंच इधर ग्रामीणों ने की हटाने की मांग

कलेक्टर समेत जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष तक किया जा चुका है शिकायत सभी को करता है मैनेज करने की बात सेवा सहकारी समिति भरारी के घोटालेबाज प्रबंधक के विरूद्ध लामबंद हुए सरपंच इधर ग्रामीणों ने की हटाने की मांग बिलासपुर : सेवा सहकारी समिति भरारी के तत्कालीन प्रबंधक के विरुद्ध भरारी,जलसो व सुलौनी सरपंच […]

कलेक्टर समेत जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष तक किया जा चुका है शिकायत सभी को करता है मैनेज करने की बात

सेवा सहकारी समिति भरारी के घोटालेबाज प्रबंधक के विरूद्ध लामबंद हुए सरपंच इधर ग्रामीणों ने की हटाने की मांग

बिलासपुर : सेवा सहकारी समिति भरारी के तत्कालीन प्रबंधक के विरुद्ध भरारी,जलसो व सुलौनी सरपंच समेत आसपास गांवो के ग्रामीणों ने गंभीर भ्रष्टाचार की शिकायत की है बता दें कि समिति प्रबंधक भागबली सेवा सहकारी समिति भरारी के प्रबंधक पद पर रहते हुए लंबे समय से भ्रष्टाचार मे लिप्त है इतना ही नहीं वर्ष 2012- 13 के बाद से अब तक भागबली घृतलहरे वह उनके परिवार के विरुद्ध सोसाइटी संचालन में बड़ा घोटाला किया गया हैं ।जिसका प्रमाण ग्रामीणों ने साक्ष्य के तौर पर मीडिया व अधिकारियों को सौंपा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि समिति भरारी पं.558 शाखा मल्हार के समिति प्रबंधक भागवली घृतलहरे के द्वारा समिति को नुकसान पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार समिति भरारी पं.क 558 में धान खरीदी वर्ष 2012-13 में समिति को 27,00000/- सत्ताईस लाख रूपये का नुकसान भागवली घृतलहरे द्वारा किया गया है जिसका तात्कालीन कलेक्टर द्वारा एफ आई आर दर्ज करने का आदेश दिया था फिलहाल उक्त मामले की जांच उपपंजीयक द्वारा की जा रही है जो काफी समय से लंबित है इसके बावजूद वर्तमान में आरोपित कर्मचारी का समिति भरारी में फिर से संस्था प्रबंधक बनाया गया है। आरोप है कि संस्था प्रबंधक द्वारा के.सी.सी. ॠण नियम विरूद्ध दिया जा रहा है, पहले से दस्तावेज जमा कराए जाने के बाद भी ग्रामीणों को अभी लोन नहीं दिया गया है साथ ही समिति प्रबंधक द्वारा खाद और बीज का भी मनमानी पूर्वक वितरण किया जा रहा है। कृषको द्वारा कम राशि के ऋण का आवेदन किया जा रहा है किंतु कृषकों को अधिक कर्ज देकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है । ग्रामीणों के अनुसार कई कृषको का पासबुक संस्था प्रबंधक भागवली घृतलहरे और कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा मांग कर विथड्राल में फर्जी हस्ताक्षर कर राशि आहरण किया जा रहा है एवं कृषको द्वारा विरोध किए जाने पर देख लेने की धमकी दी जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि समिति प्रबंधक भागवली घृतलहरे सेवा सहकारी समिति भरारी कार्यालय से हमेशा नदारद रहते हैं है इस दौरान उनके परिवार के सदस्य समिति के प्रबंधन का कार्य देखते हैं

Read More 18 डिसमिल शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा , SDM ने दिए जाँच के आदेश

2012-13 में भी समिति को पहुंचाया था बड़ा नुकसान

Read More SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा

वर्ष 2012-13 में समिति प्रबंधक भागबली द्वारा समिति भरारी में धान खरीदी, खाद, बीज का गबन कर 2012-13 में समिति को भारी नुकसान पहुंचाया था जिससे सरकार को लाखों का नुकसान हुआ था

रसूखदार है समिति प्रबंधक
ग्रामीणों ने बताया कि समिति प्रबंधक भागवली घृतलहरे ऊंची पहुंच और सत्ताधारी दल का धौस देता है ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता के साथ उसके अच्छे संबंध है जो इतना बड़ा भ्रष्टाचार करने के बाद भी उसे अभी तक बचा रहा हैं ।

Tags:

Latest News

छिंदवाड़ा से चला, राजनांदगांव में खपा: चावल घोटाले में पूर्व मंत्री का परिवार राडार पर, 13 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे छिंदवाड़ा से चला, राजनांदगांव में खपा: चावल घोटाले में पूर्व मंत्री का परिवार राडार पर, 13 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे
9.84 करोड़ का टेंडर खेल: हाईकोर्ट का चाबुक चला, वेतन कटौती का नोटिस मिलते ही मुख्य अभियंता ने छोड़ी कुर्सी
पिकनिक की मस्ती बन रही मौत का कारण , पुलिस की अपील-पानी से रहें दूर
बारिश में भी ड्यूटी रहेगी आसान, यातायात जवानों को मिले रेनकोट
NEET Paper Leak Case: फास्ट-ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI के वकील नहीं पहुंचे; कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
बिलासपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दो थाना क्षेत्रों में मारपीट की वारदात, वायरल वीडियो के बाद एक्शन में पुलिस
IndiGo Flight Emergency Landing: दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने से मचा हड़कंप
बड़ा खुलासा! संसद मार्च में पैलेट गन चलाने वाले RAF जवान की पहचान, CRPF जांच में सामने आई पूरी कहानी
1.40 करोड़ की नई सड़क का निकला दम , कुछ ही दिनों में उखड़ी डामर की परत देख भड़के ग्रामीण
रायपुर में कानून को चुनौती! स्कूटी सवार पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार, कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
टक्कर के बाद भी नहीं रुकी थार! 4 KM तक सड़क पर घिसटती रही बाइक, युवक गंभीर; खैरागढ़ में मचा हड़कंप
राजधानी में फिर गैंगस्टर स्टाइल का प्रदर्शन! हथियारों के साथ VIDEO वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच