18 डिसमिल शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा , SDM ने दिए जाँच के आदेश

18 डिसमिल शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा , SDM ने दिए जाँच के आदेश

बिलासपुर : शहर में आए दिन सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे होते जा रहे हैं l अब अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के बाद कोनी क्षेत्र का एक मामला सामने आया है, जहां खसरा नंबर 309/3 में कथित तौर पर सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर सड़क और नाली बनाकर प्लॉट बेचने का आरोप है। शिकायत के बाद नगर निगम ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे और अब यह मामला एसडीएम तक पहुंचने के बाद जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है।

कोनी क्षेत्र के खसरा नंबर 309/3 में करीब एक एकड़ भूमि पर बिना वैधानिक अनुमति प्लाटिंग किए जाने का मामला अब एसडीएम कार्यालय तक पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 18 डिसमिल शासकीय भूमि पर सड़क और नाली का निर्माण कर कॉलोनी का स्वरूप दिया गया तथा नियमानुसार अनुमति लिए बिना प्लॉटों की खरीदी-बिक्री की जा रही है।

इस संबंध में नगर निगम में शिकायत किए जाने के बाद निगम के उपायुक्त ने जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हालांकि शिकायत के लगभग एक माह बाद भी मौके की स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कथित अवैध प्लाटिंग और प्लॉटों की खरीदी-बिक्री का सिलसिला अब भी जारी है।

Read More Bhopal Cyber Fraud: होटल ग्रुप को 1 करोड़ का ई-मेल फ्रॉड! 3 घंटे में 200 खातों में घुमा दी रकम, पुलिस ने 95 लाख कराए होल्ड

मामला अब प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद बिलासपुर एसडीएम मनीष साहू ने कहा है कि प्राप्त शिकायत और उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले से संबंधित अतिरिक्त जानकारी या दस्तावेज हैं, तो वे प्रशासन को उपलब्ध करा सकते हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच

 

Tags:

Latest News

बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी
मृतकों से अपात्रों तक… महतारी वंदन में बड़ी सफाई! 5,925 नाम हटे, अब 5,600 महिलाओं के दस्तावेजों की होगी पड़ताल
बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद