Shiv Ji Ki Aarti: सोमवार के दिन पढ़ें शिव जी की ये आरती, जीवन के सभी दुखों से मिलेगी मुक्ति!

Shiv Ji Ki Aarti: सोमवार के दिन पढ़ें शिव जी की ये आरती, जीवन के सभी दुखों से मिलेगी मुक्ति!

Somwar Ki Aarti: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है. आज सोमवार है. सोमवार का दिन भगवान शिव का माना जाता है. सोमवार को भगवान शिव का व्रत और विशेष पूजन किया जाता है. सोमवार का दिन शिव जी की भक्ति और उनकी कृपा प्राप्त करने का सबसे शुभ अवसर होता है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजन करने से शिव जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

भगवान शिव के आशीर्वाद से जीवन में सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं. घर धन-धान्य से भर जाता है. सोमवार के दिन पूजा के समय भगवान की आरती अवश्य पढ़नी चाहिए. पूजा के समय आरती पढ़ने से पूजा संपन्न मानी जाती है. साथ ही भगवान सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. इतना ही नहीं इस दिन पूजा के समय आरती पढ़ने से शिव जी जीवन के सारे दुखों से मुक्त कर देते हैं, इसलिए सोमवार को शिव की ये आरती अवश्य पढ़नी चाहिए.

शिव जी की आरती
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा। ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

Read More Vastu Tips: घर की दीवार पर लगा पुराना कैलेंडर बन सकता है रुकावट? जानें वास्तु में क्या है मान्यता

एकानन चतुरानन पंचानन राजे । हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

Read More Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे । त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

अक्षमाला वनमाला, मुण्डमाला धारी । चंदन मृगमद सोहै, भाले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे । सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमंडल चक्र त्रिशूलधारी । सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी ॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका । प्रणवाक्षर में शोभित ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे । कहत शिवानंद स्वामी सुख संपति पावे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार