Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े उपाय, होंगे मालामाल

Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े उपाय, होंगे मालामाल

नई दिल्ली। पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत बहुत शुभ माना जाता है। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है और संतान प्राप्ति के साथ ही धन-समृद्धि के लिए भी बहुत फलदायी मानी जाती है। हिंदू धर्म में तुलसी माता को साक्षात माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और एकादशी तिथि भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। जब एकादशी के दिन (Paush Putrada Ekadashi 2025) तुलसी से जुड़े विशेष उपाय किए जाते हैं, तो भक्त पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा बरसती है, जिससे गरीबी दूर होती है।

तुलसी से जुड़े चमत्कारी उपाय (Tulsi Ke Upay)

घी का दीपक 
तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता आती है। ऐसे में एकादशी की शाम को स्नान करने के बाद, तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ध्यान रखें कि दीपक में रुई की बाती के बजाय कच्चे सूत की बाती का इस्तेमाल करें।

Read More Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग

तुलसी की मिट्टी का तिलक
तुलसी की मिट्टी को माथे पर लगाना भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक सरल तरीका है। ऐसे में पूजा के दौरान तुलसी की सूखी हुई थोड़ी सी मिट्टी लेकर उससे अपने माथे पर तिलक लगाएं। ऐसा करने से दुर्भाग्य दूर होता है। साथ ही नौकरी में सफलता मिलती है।

Read More Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि

तुलसी और चावल का दान
एकादशी पर दान का बड़ा महत्व है। एकादशी के दिन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को तुलसी के कुछ सूखे पत्ते और चावल का दान करें। ऐसा करने से आपकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहेगी।

'विष्णु सहस्रनाम' का पाठ
तुलसी के पास बैठकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से भगवान विष्णु जल्द प्रसन्न होते हैं। ऐसे में एकादशी के दिन, तुलसी के पौधे के सामने बैठकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इस दौरान दीपक जरूर जलाएं।

तुलसी और शालिग्राम का अभिषेक
शालिग्राम जी को भगवान विष्णु का ही स्वरूप माना जाता है। एकादशी पर तुलसी के साथ उनका अभिषेक करने से अटके हुए धन की प्राप्ति होती है। अगर आपके घर में शालिग्राम जी हैं, तो एकादशी पर उन्हें पंचामृत से स्नान कराएं और उनके ऊपर तुलसी दल अर्पित करें। एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। इसलिए पूजा में उपयोग के लिए तुलसी के पत्ते एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार