वैष्णव पुत्रदा एकादशी पर 2 घंटे 14 मिनट का दुर्लभ मुहूर्त, त्रिपुष्कर योग में करें पूजा, मिलेगा दोगुना फल

वैष्णव पुत्रदा एकादशी पर 2 घंटे 14 मिनट का दुर्लभ मुहूर्त, त्रिपुष्कर योग में करें पूजा, मिलेगा दोगुना फल

नई दिल्ली। हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है। यह पर्व जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वहीं, सुख-सौभाग्य और वंश में वृद्धि होती है।

इस साल पुत्रदा एकादशी दो दिन मनाई जा रही है। पहले दिन सामान्यजन पुत्रदा एकादशी मनाएंगे। वहीं, दूसरे दिन वैष्णवजन पुत्रदा एकादशी मनाएंगे। ज्योतिषियों की मानें तो दूजी एकादशी के दिन दुर्लभ और मंगलकारी संयोग बन रहा है। इस योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से व्रती की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलेगी। आइए, 31 दिसंबर के दिन बनने वाले योग के बारे में सबकुछ जानते हैं-

पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त 
पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 50 मिनट से शुरू।
पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का समापन 31 दिसंबर को सुबह 05 बजे होगा।

Read More Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग

पुत्रदा एकादशी पारण समय 
वैष्णवजन पुत्रदा एकादशी का पारण 01 जनवरी को सुबह 07 बजकर 14 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 18 मिनट के मध्य कर सकते हैं। साधक 01 जनवरी को स्नान-ध्यान करने के बाद विधिवत लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद अन्न और धन का दान कर व्रत खोलें।

Read More Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि

रवि योग
ज्योतिषियों की मानें तो पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रवि का संयोग है। रवि योग का संयोग 31 दिसंबर को सुबह 03 बजकर 58 मिनट तक है। इस दौरान लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलेगा। साथ ही आरोग्य जीवन का वरदान मिलेगा।

त्रिपुष्कर योग 
पौष माह की पुत्रदा एकादशी पर त्रिपुष्कर योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष त्रिपुष्कर योग को बेहद शुभ मानते हैं। त्रिपुष्कर योग 31 दिसंबर को सुबह 05 बजे से लेकर सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक है। कुल मिलाकर कहें तो पुत्रदा एकादशी के दिन 2 घंटे 14 मिनट का दुर्लभ संयोग है। इस दौरान लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आएगी। साथ ही देवी मां लक्ष्मी की कृपा से सकल मनोरथ सिद्ध हो जाएंगे।

सर्वार्थ सिद्धि योग
पौष माह की पुत्रदा एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग है। सर्वार्थ सिद्धि योग 31 दिसंबर को सुबह 03 बजकर 58 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक है। इस योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलेगी।

सिद्ध योग
पुत्रदा एकादशी पर साध्य योग का भी संयोग है। साध्य योग का संयोग देर रात 09 बजकर 13 मिनट तक है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

पंचांग
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 35 मिनट पर
चंद्रोदय- दोपहर 02 बजकर 19 मिनट पर
चंद्रास्त- सुबह 04 बजकर 55 मिनट पर (01 जनवरी 2026)
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 32 मिनट से 06 बजे तक
निशिता मुहूर्त- रात 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच