June Pradosh Vrat 2026: जून में बन रहा शुक्र और शनि प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

June Pradosh Vrat 2026: जून में बन रहा शुक्र और शनि प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। यह व्रत हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि प्रदोष काल में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जून 2026 में श्रद्धालुओं को एक विशेष संयोग देखने को मिलेगा, क्योंकि इस माह शुक्र प्रदोष व्रत और शनि प्रदोष व्रत दोनों पड़ रहे हैं।

जून 2026 का शुक्र प्रदोष व्रत
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 12 जून 2026 को रात 7:36 बजे शुरू होगी और 13 जून को शाम 4:07 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि और प्रदोष काल के आधार पर शुक्र प्रदोष व्रत 12 जून, शुक्रवार को रखा जाएगा।

शुक्र प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त
12 जून को प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा का शुभ समय शाम 7:36 बजे से रात 9:20 बजे तक रहेगा। इस दौरान भक्त शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर विशेष पूजा कर सकते हैं।

Read More 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, राहु-केतु के प्रभाव से इन 2 राशियों की बढ़ सकती हैं चुनौतियां! जानें क्या कहते हैं ज्योतिष

जून 2026 का शनि प्रदोष व्रत
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 जून को रात 10:22 बजे आरंभ होगी और 28 जून को रात 12:43 बजे समाप्त होगी। ऐसे में शनि प्रदोष व्रत 27 जून 2026, शनिवार को रखा जाएगा।

Read More Sawan 2026: सावन में इन शुभ तिथियों पर करें रुद्राभिषेक, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मिल सकता है शिव कृपा का आशीर्वाद

शनि प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त
27 जून को प्रदोष काल की पूजा शाम 7:23 बजे से रात 9:23 बजे तक की जा सकेगी। इस दिन भगवान शिव के साथ शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए भी विशेष पूजा का महत्व माना जाता है।

प्रदोष व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने और प्रदोष काल में भगवान शिव की आराधना करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, करियर और व्यवसाय में सफलता मिलती है तथा परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। शिव भक्तों के लिए यह व्रत अत्यंत पुण्यदायी माना गया है।

Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित गणनाओं पर आधारित है। नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Latest News

बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त
पेपर लीक पर रायपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांगा इस्तीफा, कहा- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
कागजों में सिमटी 'स्पॉन्सरशिप योजना' ......चार साल में सिर्फ 14.47% जरूरतमंद बच्चों हुए लाभांवित
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय
5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई
सरगुजा में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में दो वाहन जब्त, 11 गौवंश बरामद; दो की दर्दनाक मौत
SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा
बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में; पटना में हाई-वोल्टेज ड्रामा
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: काले-पीले दलालों की भूमिका अहम, कोटा की बजाय रतनपुर में हुए फर्जी पोस्टमार्टम ....
सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां
आषाढ़ की कु ------ जैसी हालत हुई गोदी मीडिया की