रथ यात्रा कल , भगवान जगन्नाथ देंगे भक्तों को दर्शन

रथ यात्रा कल , भगवान जगन्नाथ देंगे भक्तों को दर्शन

बिलासपुर : भगवान जगन्नाथ मंदिर में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई है l महास्नान पूर्णिमा के बाद अनासर काल में विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा कल 16 जुलाई को रथ में सवार गुंडिचा मंदिर के लिए रवाना होंगे l आज धार्मिक अनुष्ठान के बाद रथ की विधिवत पूजा किया गया , जिसमे कल भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में निकालेंगे l 

भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा हिंदू धर्म के सबसे बड़े, भव्य और प्राचीन धार्मिक उत्सवों में से एक है l हर साल शहर में  निकलने वाली इस यात्रा में हजारो श्रद्धालु शामिल होते हैं l ऐसी मान्यता है कि इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ मंदिर से बाहर निकलकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं l 

ज्येष्ठ पूर्णिमा के महास्नान के बाद परम्परा अनुसार 15 दिनों तक विश्राम करने के बाद शहर में कल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा प्रारंभ होगी l इसके पहले छेरा पहरा की परंपरा निभाई जाएगी l इसके बाद भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ मंदिर से बाहर निकलकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं इसके बाद अपनी मौसी माँ के गुंडिचा मंदिर जायेंगे l 

Read More ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत

रथ की प्राण प्रतिष्ठा आज 

Read More Kajri Teej 2026 Date: 30 या 31 अगस्त… कजरी तीज का व्रत कब रखा जाएगा? दूर करें तारीख का कंफ्यूजन

आज रथ की प्राण-प्रतिष्ठा की गई , इसी रथ से 16 जुलाई को दोपहर दो बजे भगवान का रथ रेलवे क्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर के लिए रवाना होगा। 

5 क्विंटल चावल का बनेगा महाप्रसाद

रथयात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार महाप्रसाद की मात्रा बढ़ाई गई है। पहले जहां एक क्विंटल चावल से कनिका तैयार होती थी, वहीं अब पांच क्विंटल चावल से महाप्रसाद बनाया जाएगा। इसमें काजू, किशमिश, लौंग, इलायची, चीनी और हल्दी का उपयोग होगा। समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक महाप्रसाद पहुंचाना है।

 

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शक्कर के बढ़ते दामों पर जिला प्रशासन सख्त, थोक-चिल्हर बाजारों की होगी निगरानी शक्कर के बढ़ते दामों पर जिला प्रशासन सख्त, थोक-चिल्हर बाजारों की होगी निगरानी
शराब घोटाले की रकम से गोवा में होटल खरीदने के मामले में कारोबारी को नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट का ईडी की कार्रवाई पर दखल से इनकार
Nepal Flood: कुदरत की मार के बीच इंसानियत शर्मसार! बाढ़ में बहकर आई तिजोरी से 92.68 लाख उड़ाए, शव से सोने की बालियां चुराने के आरोप में 31 गिरफ्तार
ममता बनर्जी के खिलाफ FIR से बंगाल की सियासत गरम! कलकत्ता हाईकोर्ट की शर्तों के उल्लंघन का आरोप, आयोजकों पर भी केस
न VIP, न नेता… फिर भी पूरा पुलिस काफिला! हरियाणा में कचरे की गाड़ियों की सुरक्षा में 200 जवान
दुर्ग जिला अस्पताल की लैब में ‘रीलबाजी’ का वीडियो वायरल! ब्लड सैंपल के बीच महिला टेक्नीशियनों ने बनाया वीडियो, प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश
Raipur Master Plan: राजधानी में 3 KM की नई सड़क बदलेगी ट्रैफिक का रास्ता, लाभांडी-कचना-सड्डू सीधे जुड़ेंगे; 3 लाख लोगों को फायदा
तखतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक बाइक पर सवार 3 युवकों की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
Mangala Express Food Poisoning: पैंट्रीकार का खाना खाने के बाद 30 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, खंडवा में 50 मिनट रुकी ट्रेन; 5 की हालत गंभीर
प्रेसिडेंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सेल से 3 iPhone बरामद! राउटर, पेन ड्राइव और 31 हजार कैश भी मिला; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
पेंड्रा में रेलवे ब्रिज निर्माण बना आफत! 10 मीटर के ब्रिज के बीच बचा सिर्फ 3 मीटर रास्ता, गहरी खुदाई और कीचड़ के बीच रोज गुजर रहे लोग
महादेवघाट में फिर हादसा: बहन की अस्थियां विसर्जित करने गया भाई तेज बहाव में डूबा, परिजन देखते रह गए; SDRF पर देरी का आरोप