रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल – जाम वाले आए हैं जाम देकर सबको मदमस्त कर दिए, भड़के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन – मुख्यमंत्री की भाषा इतनी घटिया, अमर्यादित,पद की गरिमा को समाप्त कर दिया

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल – जाम वाले आए हैं जाम देकर सबको मदमस्त कर दिए, भड़के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन – मुख्यमंत्री की भाषा इतनी घटिया, अमर्यादित,पद की गरिमा को समाप्त कर दिया

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल – जाम वाले आए हैं जाम देकर सबको मदमस्त कर दिए, भड़के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन – मुख्यमंत्री की भाषा इतनी घटिया, अमर्यादित,पद की गरिमा को समाप्त कर दिया रायपुर : बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी आलोचना की […]

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल – जाम वाले आए हैं जाम देकर सबको मदमस्त कर दिए, भड़के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन – मुख्यमंत्री की भाषा इतनी घटिया, अमर्यादित,पद की गरिमा को समाप्त कर दिया

रायपुर : बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी आलोचना की है। मुख्यमंत्री बघेल ने जामवाल का बग़ैर नाम लिए कहा – “जाम वाले आए हैं, जाम देकर सबको मदमस्त कर दिया हैं।” इस बयान पर बीजेपी ने गहरी आपत्ति जताई है। बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री बघेल की इस भाषा को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए कहा “मैंने सेंद्री बिलासपुर में मानसिक चिकित्सालय खोला है,वहाँ बदहवास लोगों का इलाज होता है,कांग्रेसी इसका लाभ ले सकते हैं।”

क्या कहा है मुख्यमंत्री बघेल ने

Read More 20 साल तक फरारी, पहचान बदली और सिस्टम को दिया चकमा! SBI घोटाले के फरार आरोपी आखिरकार चढ़े CBI के हत्थे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के धरना प्रदर्शन के प्रस्तावित कार्यक्रम पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा

Read More रिकॉर्ड में 81 हजार टन से ज्यादा धान, लेकिन भंडारों में नहीं मिल रहा स्टॉक; सोसाइटी प्रबंधकों पर कार्रवाई की तैयारी

“हंटरवाली हंटर चला कर देख लिए, कुछ नहीं हुआ। अब जाम-वाले आए हैं, जाम देकर सबको मदमस्त कर दिया हैं। सब की हालत पस्त हो गई है,नेता प्रतिपक्ष बदल गया, प्रदेश अध्यक्ष बदल गए, अब सब कुछ बदल डालेंगे।अब उसके दबाव के चलते ये लोग कुछ कर रहे हैं।”

बिफरे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बोले -सीएम की भाषा इतनी घटिया, अमर्यादित,पद की गरिमा समाप्त कर दिया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान के सामने आने के बाद समूची बीजेपी ही भड़क गई। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा

“हमारे क्षेत्रीय प्रभारी के संबंध में जो बयान दिया,इससे उनकी घटिया सोच का पता चलता है।मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए किसी व्यक्ति की भाषा इतनी अमर्यादित हो सकती है,मुझे आश्चर्य होता है।भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा को समाप्त किया है।”

अजय चंद्राकर और डॉ रमन सिंह के बेहद तल्ख़ तेवरों के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान भी आया है। अरुण साव ने कहा है

“ जिस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करते हैं, वे न केवल घोर आपत्तिजनक है, बल्कि सीधे तौर पर यह कहा जा सकता है, ऐसा बोलना उनके संस्कारों पर गंभीर सवाल उठाता है।बघेल परिवार जातिगत दुराग्रह से उपर ही नहीं उठ पा रहा है। सीनियर बघेल स्वर्णों को गाली देने से लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम तक के बारे में अभद्र बयानबाज़ी करते रहते हैं, वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने अब विपक्ष के पदाधिकारीयों का उपनाम बिगाड़ कर अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।”

Tags:

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी
नामी ब्रांड के नाम पर जहर का कारोबार! आगरा में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 120 किलो फर्जी घी बरामद
छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर युवती को मारी गोली, पुलिस के हाथ अब भी खाली
300 महिला नगर सैनिकों का बड़ा आरोप: पूर्व कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के आरोप, महिला आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट
पाइल्स ऑपरेशन बना मौत का कारण? 22 वर्षीय युवक की मौत पर डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप, सड़क पर उतरे परिजन
वन विभाग की लापरवाही से मजदूर की मौत! जंगल में घंटों तड़पता रहा श्रमिक, समय पर नहीं मिली मदद, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
स्कूल बना मयखाना? शिक्षक का कथित VIDEO वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर फिर खड़े हुए गंभीर सवाल, आखिर कब होगी सख्त कार्रवाई?
छत्तीसगढ़ में मनरेगा कर्मचारियों का आंदोलन: 2 जुलाई से चरणबद्ध हड़ताल, ग्रेड पे और HR पॉलिसी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन
Railway Alert: 29 जून तक रायपुर-बिलासपुर समेत 10 लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज: सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति, रंजना प्रकाश देसाई होंगी अध्यक्ष
कागजों में भरा था गोदाम, हकीकत में गायब निकला 2441 क्विंटल धान! कवर्धा में 81 लाख के घोटाले का खुलासा, प्रभारियों पर FIR
Raipur Traffic Alert: मुहर्रम पर आज बदलेगा शहर का ट्रैफिक, दोपहर 2 बजे से इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन