कागजों में भरा था गोदाम, हकीकत में गायब निकला 2441 क्विंटल धान! कवर्धा में 81 लाख के घोटाले का खुलासा, प्रभारियों पर FIR

कागजों में भरा था गोदाम, हकीकत में गायब निकला 2441 क्विंटल धान! कवर्धा में 81 लाख के घोटाले का खुलासा, प्रभारियों पर FIR

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में धान खरीदी व्यवस्था में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। सहसपुर लोहारा क्षेत्र के तीन धान उपार्जन केंद्रों में जांच के दौरान 81 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय गड़बड़ी उजागर होने के बाद प्रशासन ने तीन केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच तेज कर दी गई है, जबकि जिले के अन्य धान खरीदी केंद्र भी जांच के दायरे में लाए जा रहे हैं।

संयुक्त जांच में सामने आई बड़ी अनियमितता
खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की संयुक्त टीम ने औचक भौतिक सत्यापन के दौरान बासिझोरी, बिरनपुर और सहसपुर लोहारा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच में तीनों केंद्रों से कुल 2,441.92 क्विंटल धान और 21,982 खाली बारदाने रिकॉर्ड के अनुसार उपलब्ध नहीं पाए गए, जिससे बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की पुष्टि हुई।

शासन को 81 लाख से अधिक का नुकसान
प्राथमिक जांच के अनुसार, इस कथित अनियमितता से शासन को 81 लाख 19 हजार 502 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। जांच में सहसपुर लोहारा समिति के प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई गई है। प्रशासन पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की विस्तृत जांच कर रहा है।

Read More सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद

दस्तावेजों में भी मिली गंभीर गड़बड़ियां
जांच के दौरान कई तौल पत्रों में गंभीर अनियमितताएं भी सामने आईं। कई दस्तावेजों पर केवल किसानों के हस्ताक्षर मिले, जबकि धान खरीदी प्रभारी, फड़ प्रभारी और तौलकर्ता के हस्ताक्षर वाले कॉलम खाली पाए गए। अधिकारियों का मानना है कि दस्तावेजों में हेरफेर कर पूरी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया और रिकॉर्ड में गंभीर विसंगतियां पैदा की गईं।

Read More स्कूल की पोल खुली तो शुरू हुआ आरोपों का खेल, शिकायतकर्ता पर ही लगा दिया 10 लाख मांगने का आरोप

अब तक छह केंद्रों पर दर्ज हो चुकी है FIR
पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। तीन नए केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अब तक जिले के छह धान खरीदी केंद्रों के प्रभारियों पर कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। प्रशासन का कहना है कि जांच लगातार आगे बढ़ रही है और दोषी पाए जाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

108 धान उपार्जन केंद्र जांच के दायरे में
जिला प्रशासन के अनुसार, कवर्धा जिले में संचालित 108 धान उपार्जन केंद्रों का चरणबद्ध भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता, वित्तीय गड़बड़ी या भ्रष्टाचार सामने आने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप
खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम