आबकारी के दो रसूखदार दारोगा, शराब घोटाले का जिन्न और बड़े साहब की धुकधुकी!

आबकारी के दो रसूखदार दारोगा, शराब घोटाले का जिन्न और बड़े साहब की धुकधुकी!

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक और सियासी गलियारों में इन दिनों आबकारी विभाग की एक कॉकटेल चर्चा खूब सुर्खियां बटोर रही है। मंत्रालय से लेकर जिले की चाय दुकानों तक, हर जगह आबकारी के दो सब-इंस्पेक्टर चर्चा का हॉट टॉपिक बने हुए हैं। वैसे तो इन दोनों पर आदिवासी इलाकों में अवैध वसूली और डराने-धमकाने के आरोप काफी पुराने हैं, लेकिन इस बार इन्होंने सीधे 'सिस्टम' की दुखती रग पर हाथ रख दिया है।

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों से पंगा

कहानी में नया बखेड़ा तब खड़ा हुआ जब विभाग की एक कथित कार्रवाई के बीच से एक बैगा आदिवासी युवक अचानक गायब हो गया। बैगा, जिन्हें देश के राष्ट्रपति ने गोद ले रखा है उनसे कोरे कागज पर अंगूठा लगवाने और फर्जी केस में जेल भेजने की धमकियों ने मामले को तूल दे दिया है। लापता युवक के परिजन शिकायतें लेकर घूम रहे हैं, लेकिन मजाल है कि स्थानीय प्रशासन की कुंभकर्णी नींद टूट जाए!

निलंबन की तलवार और 'हम तो डूबेंगे सनम...

नियम-कायदों की बात करें तो इतनी बड़ी लापरवाही के बाद दोनों दारोगाओं पर तुरंत निलंबन की गाज गिरनी चाहिए थी। लेकिन साहब, ये कोई आम कर्मचारी नहीं हैं! अंदरखाने की पक्की खबर है कि इन दोनों ने अपने ही सीनियर अफसरों पर रिवर्स प्रेशर बनाना शुरू कर दिया है। दोनों ने साफ संदेश भिजवा दिया है कि अगर हम पर निलंबन की कार्रवाई हुई, तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे। अपने ही अफसरों को झूठी कहानियों के जाल में ऐसा फंसाएंगे कि जवाब देते नहीं बनेगा।

Read More आवेदन के प्रारूप में बाबू की गलती, सजा भुगत रहे प्रदेश के 50 से अधिक डीएनबी डॉक्टर; छह महीने से नहीं मिला वेतन

मुख्यालय वाले बड़े साहब का फुल सपोर्ट

अब आप सोच रहे होंगे कि महज दो सब-इंस्पेक्टरों में सिस्टम को आंख दिखाने की इतनी हिम्मत कहां से आई? दरअसल, इनके सिर पर मुख्यालय में बैठे एक बेहद रसूखदार बड़े साहब का वरदहस्त है। चर्चा है कि ये दोनों दारोगा भूपेश बघेल सरकार के समय दुकान प्रभारी हुआ करते थे। आबकारी महकमे में हर कोई जानता है कि उस दौर में "कितना माल कहां से आता था और कहां जाता था, इसका पूरा लेखा-जोखा इन्हीं के पास है।

Read More CG News: स्पा सेंटर की चमक के पीछे छिपा था कथित गंदा खेल? पुलिस रेड में संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, युवतियों ने लगाए गंभीर आरोप

शराब घोटाले के असली राजदार एसीबी को गच्चा

इस पूरी गपशप का सबसे क्लाइमेक्स वाला हिस्सा है शराब घोटाला। जब एसीबी (ACB) की टीम ने शराब घोटाले में ताबड़तोड़ कार्रवाइयां कीं, तो ये दोनों दारोगा खुद को अभी-अभी आए फ्रेशर बताकर बड़ी सफाई से बच निकले थे। इतना ही नहीं, जांच एजेंसी ने इन्हें सरकारी गवाह भी बना दिया। जबकि हकीकत यह है कि पूरे घोटाले का कच्चा-चिट्ठा इन्हीं के पास मौजूद है। अब मुख्यालय वाले बड़े साहब इसी डर के मारे कमिश्नर और सचिव पर दबाव बना रहे हैं कि इन दोनों पर भूलकर भी कोई कार्रवाई न की जाए। साहब को धुकधुकी लगी हुई है कि अगर ये दारोगा नपे, तो कहीं शराब घोटाले में निलंबित उन 22 अफसरों के साथ-साथ उनके भी कई गहरे राज बाहर न आ जाएं!

आगे-आगे देखिए होता है क्या...

फिलहाल तो जिले से लेकर रायपुर के नवा रायपुर तक इस मामले की गर्माहट महसूस की जा रही है। लोग बस यही जानना चाहते हैं कि वो लापता आदिवासी युवक आखिर है कहां? और क्या सिस्टम इस ब्लैकमेलिंग के आगे घुटने टेक देगा, या फिर जांच की आंच उन 'सरकारी गवाहों' तक भी पहुंचेगी जो आज अपने ही विभाग की पोल खोलने की धमकी दे रहे हैं? खैर, आबकारी की इस बिसात पर अगला मोहरा कौन सा चलेगा, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा!

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग