Raipur Traffic Alert: मुहर्रम पर आज बदलेगा शहर का ट्रैफिक, दोपहर 2 बजे से इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

Raipur Traffic Alert: मुहर्रम पर आज बदलेगा शहर का ट्रैफिक, दोपहर 2 बजे से इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

रायपुर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम के अवसर पर राजधानी रायपुर में आज ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को देखते हुए जिला प्रशासन और रायपुर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था में भी अस्थायी बदलाव किया गया है। पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

इन इलाकों से निकलेगा ताजिया जुलूस
रायपुर के राजातालाब, मोमीनपारा, अमीनपारा, छोटापारा, बैजनाथपारा, नेहरू नगर, संजय नगर, टिकरापारा समेत विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। सभी जुलूस अलग-अलग मार्गों से गुजरते हुए  चौबे कॉलोनी स्थित करबला तालाब पहुंचेंगे, जहां रात करीब 10 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।

ताजिया जुलूस का प्रमुख मार्ग
मुख्य जुलूस नूरानी चौक से प्रारंभ होकर पंडरी बस स्टैंड, मरही माता चौक, मौदहापारा मस्जिद गली, गुरुनानक चौक, राठौर चौक, रामसागरपारा, बढ़ईपारा, मोमीनपारा, आजाद चौक, आमापारा और आरकेसी के सामने से होते हुए चौबे कॉलोनी स्थित करबला तालाब पहुंचेगा। ताजनगर, ईरानी डेरा और राजातालाब से निकलने वाले ताजिए भी इसी मार्ग में शामिल होंगे।

Read More Gariaband News: 50 लाख का रपटा ध्वस्त, दर्जनों गांवों की राह बंद! एंबुलेंस तक की पहुंच ठप, खाट पर मरीजों को ले जाने की मजबूरी

इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

Read More Kawardha Suicide Case: चार साल का लिव-इन रिश्ता, शादी को लेकर बढ़ा विवाद… युवक की मौत के बाद पार्टनर गिरफ्तार, जांच में सामने आई धमकी की बात

  • रायपुर से दुर्ग-भिलाई जाने वाले वाहन चालक शास्त्री चौक से महिला थाना चौक, कालीबाड़ी चौक, पचपेड़ी नाका और रिंग रोड-1 होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
  • जीई रोड पर संचालित सिटी बसों का संचालन भी परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। बसें शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक की बजाय कालीबाड़ी चौक, पचपेड़ी नाका और रिंग रोड-1 के रास्ते चलेंगी।
  • टाटीबंध से शहर की ओर आने वाले वाहनों को जुलूस के दौरान टाटीबंध चौक से रिंग रोड-1 तथा एनआईटी के पास से डंगनिया गोल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • पुरानी बस्ती, लाखेनगर, सुंदर नगर और डंगनिया की ओर जाने वाले वाहन चालक कालीबाड़ी चौक, संतोषी नगर जलगृह मार्ग और भाठागांव चौक के रास्ते आवागमन कर सकते हैं।

इन मार्गों पर रहेगा प्रवेश प्रतिबंधित

  • जुलूस के दौरान आजाद चौक से आश्रम तिराहा और चौबे कॉलोनी तक जीई रोड से जुड़ने वाले सभी संपर्क मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों से आने वाले ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों की ओर मोड़ा जाएगा।
  • रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक शास्त्री चौक से चौबे कॉलोनी टर्निंग के बीच जीई रोड का उपयोग करने से बचें तथा यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें, ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।
Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल