छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन को धार देने की तैयारी! जिला अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी के शामिल होने की चर्चा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन को धार देने की तैयारी! जिला अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी के शामिल होने की चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसी उद्देश्य से 21 जून से 30 जून 2026 तक रायपुर में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में प्रदेशभर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों और शहर कांग्रेस अध्यक्षों को संगठनात्मक कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और पार्टी की रणनीतियों को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। कांग्रेस नेतृत्व इसे संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की महत्वपूर्ण पहल मान रहा है।

इस प्रशिक्षण शिविर की सबसे बड़ी खासियत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित रायपुर दौरा माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी 28 जून को रायपुर पहुंच सकते हैं और दो दिनों तक प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान वे प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।WhatsApp Image 2026-06-14 at 8.15.37 AM

कांग्रेस का मानना है कि बदलते राजनीतिक माहौल में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन प्रबंधन, जनसंपर्क, चुनावी तैयारी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। पार्टी नेतृत्व का लक्ष्य प्रदेशभर में संगठनात्मक ढांचे को अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाना है।

Read More निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र के बाद प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां तेज हो गई हैं। राहुल गांधी के संभावित दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कार्यक्रम केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके जरिए कांग्रेस आगामी चुनावों और राजनीतिक चुनौतियों को लेकर अपने संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने की कोशिश करेगी।

Read More जब सिस्टम नहीं बना सका रास्ता, ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान! चंदा जुटाया, श्रमदान किया और बना डाला आवागमन का रास्ता

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग