टीएमसी ने MLA हुमायूं कबीर को पार्टी से किया बाहर, बाबरी मस्जिद निर्माण की घोषणा पर बड़ा कदम

टीएमसी ने MLA हुमायूं कबीर को पार्टी से किया बाहर, बाबरी मस्जिद निर्माण की घोषणा पर बड़ा कदम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया, जब तृणमूल कांग्रेस ने अपने विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद निर्माण का एलान करने के बाद पार्टी ने यह एक्शन लिया है।

टीएमसी ने कहा— बयान से माहौल बिगड़ सकता था
सस्पेंशन की घोषणा करते हुए मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि हुमायूं कबीर का बयान गैर–जिम्मेदाराना है और इससे सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि “बाबरी मस्जिद” मुद्दे को तूल देने के पीछे भाजपा की साजिश भी हो सकती है। हकीम ने यह भी कहा कि हुमायूं कबीर का अपने क्षेत्र से दूर दूसरे इलाके में जाकर ऐसी घोषणा करना “जानबूझकर विवाद पैदा करने” जैसा है।

हुमायूं कबीर का पलटवार,‘मैं मस्जिद बनाकर रहूंगा’
सस्पेंशन के तुरंत बाद कबीर ने टीएमसी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा मुझे बुलाकर अपमानित किया गया। यह सब साजिश है। मैं बाबरी मस्जिद बनाकर रहूंगा। कल ही पार्टी छोड़ दूंगा और 22 तारीख को नई पार्टी की घोषणा करूंगा। कबीर ने दावा किया कि उनकी नई पार्टी राज्य की 122 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

6 दिसंबर की घोषणा से गरमाई राजनीति
कबीर ने हाल ही में कहा था कि 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी जाएगी, ठीक उसी दिन जब 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी होती है। उन्होंने दावा किया था कि उस दिन रेजीनगर से बेलडांगा तक विशाल रैली निकाली जाएगी और क्षेत्र का राष्ट्रीय राजमार्ग “पूरी तरह मुस्लिमों के कब्जे में होगा, जिस बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया।

Read More CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?

ममता बनर्जी की नाराज़गी के बाद कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं कबीर के हालिया बयानों से नाराज़ थीं, जिसके बाद पार्टी हाईकमान ने उन्हें सस्पेंड करने का फैसला लिया।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार