पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया गिरफ्तार, नशा तस्करी के मामले में सुबह से छापेमारी कर रही थी विजिलेंस की टीम

पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया गिरफ्तार, नशा तस्करी के मामले में सुबह से छापेमारी कर रही थी विजिलेंस की टीम

पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया गिरफ्तार, नशा तस्करी के मामले में सुबह से छापेमारी कर रही थी विजिलेंस की टीम

आज सुबह विजिलेंस की टीम छापेमारी करने पहुंची थी, घंटों चली इस कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि नशा तस्करी के मामले में मजीठिया के घर की तलाशी ली जा रही थी।

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर स्थित उनके ग्रीन एवेन्यू वाले घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आज सुबह विजिलेंस की टीम छापेमारी करने पहुंची थी, घंटों चली इस कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि नशा तस्करी के मामले में मजीठिया के घर की तलाशी ली जा रही थी। टीम ने कई दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मजीठिया शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के साले हैं। रिपोर्ट के अनुसार मजीठिया को मोहाली ले जाया गया है। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने मजीठिया के घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन मामूली झड़प के बाद उन्हें वापस धकेल दिया गया। बता दें कि मजीठिया लंबे समय से पंजाब सरकार पर नशे को लेकर सवाल उठा रहे हैं। 

लुधियाना उपचुनाव से दो दिन पूर्व भी उन्होंने पंजाब के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में डॉ. रवजोत एक महिला के साथ नजर आ रहे थे। मजीठिया ने इसे सेल्फी कांड का नाम देते हुए आम आदमी पार्टी और उसके मंत्री पर बड़े सवाल उठाये थे। उन्होंने मंत्री को पार्टी से निकालने की मांग की थी। आरोप लगाने के बाद मजीठिया ने कहा था कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार उन पर एक और झूठा केस करेगी। पहले भी उन पर ऐसे केस किए गए हैं लेकिन वह इन से डरने वाले नहीं हैं।

Read More Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं

Latest News

बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची? बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची?
गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना
बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संतान पालन अवकाश पर नियमों की अनदेखी, राज्य सरकार ने बिल्हा के तत्कालीन बीईओ और शिक्षिका पर बैठाई विभागीय जांच
16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश
खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए
छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त