बिहार चुनाव का पहला नतीजा: JDU ने कल्याणपुर और अलौली सीट पर मारी बाज़ी

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का पहला रिजल्ट आ गया है। कल्याणपुर सीट से JDU के महेश्वर हजारी ने जीत हासिल की। उन्हें 1,18,162 वोट मिले, जबकि भाकपा-माले के रंजीत कुमार राम सिर्फ 79,576 वोट पा सके। महेश्वर हजारी ने 38,586 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। तीसरे नंबर पर राम बालक पासवान (जन सुराज पार्टी) रहे, जिनके वोट 16,574 थे। इस सीट पर वोटों की गिनती कुल 29 राउंड में हुई।

दूसरी जीत अलौली विधानसभा सीट से आई। यहां JDU के राम चंद्र सदा ने 93,208 वोट लेकर आरजेडी के रामबृक्ष सदा को 35,732 वोटों के अंतर से हराया। तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस के बेटे यश राज रहे, जिनके वोट 14,261 थे। इन जीतों के साथ JDU ने बिहार में अपना खाता शुरू किया और विपक्षी दलों पर दबाव बढ़ा। बाकी सीटों के नतीजों पर अब सभी की निगाहें हैं।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका