15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर

15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर

बिलासपुर : खरसिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में लोको पायलट दिलीप कुमार यादव (40) की मौत हो गई। करीब 15 घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद वे बिलासपुर स्थित अपने घर लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान वे रेलवे ट्रैक पर गिर गए। हादसे में उनके दोनों पैर गंभीर रूप से कट गए। उन्हें तत्काल रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका खुलासा रेलवे की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ड्यूटी खत्म कर घर लौटने निकले थे दिलीप

2013 बैच के लोको पायलट दिलीप कुमार यादव का परिवार बिलासपुर में रहता है, जबकि उनकी पोस्टिंग खरसिया में थी। शनिवार सुबह करीब 6 बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद वे बिलासपुर लौटने के लिए हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस पकड़ने खरसिया स्टेशन पहुंचे थे। वे स्टेशन की लाइन नंबर-2 पर थे, तभी हादसा हो गया। गंभीर चोटों के कारण उनके दोनों पैर कट गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Read More  Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR

छह महीने पहले हुआ था तबादला, फिर भी नहीं मिली रिलीविंग

Read More Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा

इस मामले में एक और अहम पहलू सामने आया है। दिलीप कुमार यादव के तबादले का आदेश 13 अप्रैल 2026 को सीनियर डीओपी की ओर से जारी किया गया था। इसके बावजूद करीब छह महीने बीतने के बाद भी उन्हें रिलीव नहीं किया गया था। आखिर आदेश जारी होने के बाद भी उन्हें पुरानी पोस्टिंग पर क्यों रखा गया, यह भी जांच का विषय है। रेलवे अब हादसे की परिस्थितियों के साथ रिलीविंग में हुई देरी के कारणों की भी पड़ताल कर रहा है।

बिलासपुर मंडल में 1051 पद खाली, काम कर रहे कर्मचारियों पर बढ़ रहा दबाव

बिलासपुर रेल मंडल में लोको पायलटों के कुल 3262 पदों की जरूरत है, लेकिन वर्तमान में केवल 2211 लोको पायलट ही कार्यरत हैं। इस तरह 1051 पद खाली हैं। स्टाफ की कमी के कारण परिचालन से जुड़े कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का दबाव पड़ने की बात सामने आती रही है। नियमों के अनुसार, 14 दिनों में 104 घंटे से कम परिचालन होने पर ओवरटाइम नहीं मिलता। हालांकि, दिलीप के मामले में वास्तविक ड्यूटी अवधि, अतिरिक्त काम और विश्राम की स्थिति रिकॉर्ड की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ड्यूटी के घंटे और आराम का रिकॉर्ड होगा अहम

रेलवे ने 8 अगस्त 2025 को राज्यसभा में दिए जवाब में लोको पायलटों की ड्यूटी के लिए प्रतिदिन औसतन नौ घंटे का मानक बताया था। साथ ही कर्मचारियों को निर्धारित आराम देने के प्रावधान भी हैं। ऐसे में दिलीप यादव की मौत के मामले में हादसे से पहले की ड्यूटी का पूरा ब्योरा महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने किस समय साइन-ऑन किया, कब साइन-ऑफ हुआ, लगातार कितने घंटे काम किया और पिछली ड्यूटी के बाद कितना विश्राम मिला, इन सभी बिंदुओं की जांच से ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी। थकान या नींद के कारण ट्रैक पर गिरने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसे अभी हादसे का प्रमाणित कारण नहीं माना जा सकता।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

सीनियर डीसीएम अनुराग सिंह के अनुसार, लोको पायलट की मौत किन परिस्थितियों में हुई और तबादला आदेश के बावजूद उन्हें रिलीव क्यों नहीं किया गया, इसकी जांच कमर्शियल विभाग कर रहा है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। दिलीप यादव की मौत ने रेलवे में कर्मचारियों की कमी, ड्यूटी के घंटों और पर्याप्त विश्राम की व्यवस्था पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। जांच में यह स्पष्ट होगा कि यह महज एक दुर्घटना थी या ड्यूटी और विश्राम से जुड़ी किसी चूक ने लोको पायलट की जान ले ली।

Tags:

Latest News

छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक