सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर

सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर

बिलासपुर : जिले के सकरी से राजस्थान के नागौर के लिए रवाना हुआ 166 टन से अधिक कोयला रास्ते में ही गायब हो गया। चार ट्रकों में लोड कोयले की खेप न तो तय मंजिल तक पहुंची और न ही करीब डेढ़ महीने बाद ट्रकों का कोई पता चला। आखिर इतना भारी माल रास्ते में कहां गायब हो गया? ट्रक किस रास्ते से गए और कोयला कहां उतारा गया? अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर सकरी पुलिस ने ट्रांसपोर्टर दिव्यांश गुप्ता और चार ट्रक चालकों के खिलाफ अमानत में खयानत का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

19 अगस्त को रवाना हुए ट्रक, गंतव्य तक नहीं पहुंचे

सकरी क्षेत्र के जोंकी स्थित एसपीआरएन मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के लॉजिस्टिक्स मैनेजर प्रतीक मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अगस्त को कंपनी से चार ट्रकों में कोयला लोड कर राजस्थान स्थित जेएसडब्ल्यू सीमेंट फैक्ट्री भेजने के लिए ट्रांसपोर्टर दिव्यांश गुप्ता से सौदा हुआ था। इसके तहत प्रति ट्रक एक लाख रुपये के हिसाब से कुल चार लाख रुपये का भुगतान जीएसआर लॉजिस्टिक्स के माध्यम से ट्रांसपोर्टर के खाते में किया गया। कोयला लोड होने के बाद चारों ट्रकों को उसी दिन राजस्थान के लिए रवाना कर दिया गया। लेकिन तय समय में खेप फैक्ट्री नहीं पहुंची। देखते ही देखते करीब डेढ़ महीने गुजर गए। इसके बावजूद न कोयला पहुंचा, न ट्रकों की लोकेशन स्पष्ट हुई और न ही ट्रांसपोर्टर व चालकों की ओर से कंपनी को कोई संतोषजनक जवाब मिला।

Read More जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप

चार ट्रकों में था 166.520 टन कोयला

Read More Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए

कंपनी की शिकायत के अनुसार, चारों ट्रकों में कुल 1,66,520 किलोग्राम यानी 166.52 टन कोयला लोड था। ट्रक यूपी 53 जेटी 6598 में 41.660 टन कोयला, जिसे चालक सुमित चला रहा था। ट्रक यूपी 53 जेटी 6514 में 41.360 टन कोयला, जिसे चालक दीपक चला रहा था। ट्रक बीआर 06 जीजी 6649 में 42.810 टन कोयला, जिसे चालक वीरु चला रहा था और ट्रक यूपी 53 एचटी 4549 में  40.690 टन कोयला, जिसे चालक सरबजीत चला रहा था। चारों ट्रकों में लोड कोयले का कुल वजन 166.520 टन था। इतनी बड़ी खेप के गायब होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने ट्रांसपोर्टर और चालकों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस की शरण ली।

चार लाख का भुगतान, फिर भी नहीं पहुंची खेप

शिकायत के अनुसार, परिवहन के लिए प्रति ट्रक एक लाख रुपये तय किए गए थे और कुल चार लाख रुपये ट्रांसपोर्टर के खाते में भेजे गए थे। इसके बावजूद कोयला निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंचा। कंपनी ने इसे गंभीर मामला मानते हुए सकरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर दिव्यांश गुप्ता सहित चारों ट्रक चालकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। मामले में अमानत में खयानत का अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले में सबसे अहम बात ये हैं कि 19 अगस्त को सकरी से रवाना हुए चारों ट्रक आखिर कहां गए? क्या रास्ते में ट्रकों का मार्ग बदला गया, कोयला कहीं दूसरी जगह उतारा गया या इसके पीछे कोई और वजह है? फिलहाल पुलिस की जांच से ही स्पष्ट होगा कि 166.52 टन कोयले की खेप के साथ वास्तव में क्या हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

Tags:

Latest News

सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी