राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में पाक-साफ चेहरा और भ्रष्ट नेता में कुछ तो होगा फर्क, दो-टूक सुनने के बाद उल्टे पांव दिल्ली से रायपुर लौटे दिग्गज, मोहन मरकाम बड़ी जिम्मेदारी की ओर

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में पाक-साफ चेहरा और भ्रष्ट नेता में कुछ तो होगा फर्क, दो-टूक सुनने के बाद उल्टे पांव दिल्ली से रायपुर लौटे दिग्गज, मोहन मरकाम बड़ी जिम्मेदारी की ओर दिल्ली : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भीतर मोहन मरकाम को लेकर एक गुट विशेष को जोरदार धक्के की खबर है। कांग्रेस मुख्यालय […]

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में पाक-साफ चेहरा और भ्रष्ट नेता में कुछ तो होगा फर्क, दो-टूक सुनने के बाद उल्टे पांव दिल्ली से रायपुर लौटे दिग्गज, मोहन मरकाम बड़ी जिम्मेदारी की ओर


दिल्ली : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भीतर मोहन मरकाम को लेकर एक गुट विशेष को जोरदार धक्के की खबर है। कांग्रेस मुख्यालय से लेकर कई वरिष्ठ नेताओ के बंगले में नजर आ रहे, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेताओ की घर वापसी सुनिश्चित हो गई है। बताते है कि हफ्ते भर तक जनधन और पसीना बहाने के बाद बगावत में उतारू टोली बैरंग लौट गई है।

सूत्र बताते है कि दो नेताओ को राहुल गाँधी ने साफ कर दिया है कि मोहन मरकाम को भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, फ़िलहाल ‘सरकार’ को सहयोग कीजिए। बताते है कि अपनी बात कह कर राहुल आगे बढ़ लिए। बताते है कि छत्तीसगढ़ में नए कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हफ्ते भर से जारी विवाद पर अब विराम लग गया है।

Read More होली की खुशियां मातम में बदलीं: मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हालिया संपन्न हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री बघेल और मोहन मरकाम के बीच तनातनी में आई तेजी से राज्य में सत्ता और संगठन के बीच गतिरोध देखा जा रहा है। बताते है कि मुख्यमंत्री की एक शिकायत के बाद मरकाम के करीबी अमरजीत चावला को पार्टी ने तलब भी किया था।

Read More मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: तेहरान पर इजरायली मिसाइल हमले, ईरान का पलटवार, शुरू हुआ जंग का 'नया फेज'

बताते है कि इस दौरान संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी देख रहे चावला ने खुद बा खुद राष्ट्रीय अधिवेशन से दूरियां बना ली थी। यह मामला फ़िलहाल ठंडे बस्ते में है, जबकि मरकाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने की मुहीम लम्बे समय से जारी रही।

सूत्र बताते है कि मोहन मरकाम और उनके विरोधी गुट को आपस में तालमेल बैठाने के निर्देश दिए गए है। बताते है कि चुनाव की बेला के पूर्व बेदाग छबि के पार्टी अध्यक्ष को बगैर किसी ठोस आरोप के बदलने से खड़गे ने साफ इंकार कर दिया है। बताते है कि खड़गे ने दोनों ही पक्षों को तालमेल के साथ चुनावी कार्य में जुट जाने का फरमान जारी किया है।

बताते है कि मरकाम को बदले जाने को लेकर भी खड़गे ने खरी-खरी कही है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक ‘ बेदाग छवि और भ्रष्ट चेहरे ‘ में कुछ तो फर्क होता है, जुमले से छत्तीसगढ़ के विवाद की सही दिशा तय कर दी गई है। इस नेता के मुताबिक आने वाले दिनों प्रदेश की राजनीति में इसके परिणाम भी सामने आ सकते है।

राष्ट्रीय जगत विजन ने मोहन मरकाम विवाद को लेकर प्रियंका गाँधी के सचिव संदीप सिंह और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा से भी संपर्क किया था। लेकिन वे भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम विवाद से अपना किनारा करते नजर आए।

सूत्र बताते है कि पार्टी आलाकमान ने राज्य के ऐसे नेताओ को कड़ी हिदायत दी है, जो वरिष्ठ आदिवासी नेता मोहन मरकाम को हटाए जाने की गुहार लगा रहे है। बताते है कि 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प दे कर मरकाम के विरोधियो को दिल्ली दरबार से चलता किया जा रहा है

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार नियुक्ति पर हाईकोर्ट की सख्ती: राज्य सरकार का आदेश रद्द, नई भर्ती की अनुमति

राज्य

पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप
बांका। बिहार के बांका जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार को अचानक फूड प्वाइजनिंग की घटना सामने आने से अफरा-तफरी...
अलविदा जुमे की नमाज पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से निगरानी, कमांडो और PAC तैनात, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई
अनिल अंबानी के रिलायंस समूह पर ED का बड़ा एक्शन: 581 करोड़ की संपत्तियां जब्त, कई राज्यों में जमीन कुर्क
पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सुनवाई से किया इनकार, कहा- अनिवार्य करने पर महिलाओं के रोजगार पर पड़ सकता है असर