राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में बढे हुए आरक्षण 58 फीसदी के मामले में सुप्रीम कोर्ट मौन,सिर्फ भर्ती का खुला रास्ता,पढ़ें अदालत का फैसला…

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में बढे हुए आरक्षण 58 फीसदी के मामले में सुप्रीम कोर्ट मौन,सिर्फ भर्ती का खुला रास्ता,पढ़ें अदालत का फैसला… दिल्ली / रायपुर: सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ में बढे हुए आरक्षण की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की मांग पर कोई स्पष्ट निर्देश का उल्लेख नहीं होने से एक बार फिर […]

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में बढे हुए आरक्षण 58 फीसदी के मामले में सुप्रीम कोर्ट मौन,सिर्फ भर्ती का खुला रास्ता,पढ़ें अदालत का फैसला…


दिल्ली / रायपुर: सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ में बढे हुए आरक्षण की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की मांग पर कोई स्पष्ट निर्देश का उल्लेख नहीं होने से एक बार फिर आरक्षण का मुद्दा चर्चा में है। कानून के जानकारों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश में सिर्फ भर्ती प्रक्रिया-नियुक्ति एवं पदोनत्ति को जारी रखने का दिशा निर्देश है। लेकिन आरक्षण के प्रतिशत को लेकर अदालत ने अभी अपने आदेश में कुछ भी नहीं कहा है।

बिलासपुर हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुदीप जौहरी ने राष्ट्रीय जगत विजन से चर्चा करते हुए अदालती फैसले की गहराई से व्याख्या करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी राजनैतिक दल विशेष के बहकावे में आने के बजाए बुद्धिजीवियों और अभिभावकों को अदालती फैसले का बारीकी से अध्यनन करना चाहिए।

Read More SIR के बाद यूपी की मतदाता सूची जारी, नाम जोड़ने-हटाने के लिए 1 महीने का मौका

जौहरी ने कहा कि इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट की मंशा साफ़ झलक रही है, उनके मुताबिक छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरकारी महकमे में कमी का हवाला देते हुए,नई भर्ती,पदोनत्ति और नियुक्तियों पर लगे विराम से अदालत को अवगत कराया था। लिहाजा कोर्ट ने अपने फैसले में ऐसी प्रक्रियाओं को जारी रखने में अपनी सहमति दी है।

Read More खाकी पर लगा बकरे और 10 हजार में सौदेबाजी का दाग, नाबालिग के अपहरणकर्ता को छोड़ने के आरोप से मचा हड़कंप

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि उपरोक्त सभी प्रक्रिया इस याचिका के निर्णय से बाध्य होंगी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के इस ताजा फैसले को लागू किए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे