दुकानों से गायब हुआ मध्यम और उच्च क्वालिटी की अंग्रेजी शराब तथा बीयर …….. कुछ तो गडबड है

दुकानों से गायब हुआ मध्यम और उच्च क्वालिटी की अंग्रेजी शराब तथा बीयर …….. कुछ तो गडबड है शराब दुकानों में मध्यम और उच्च क्वालिटी की अंग्रेजी शराब तथा बीयर नहीं मिल रही0छत्तीसगढ़ में उत्पादित होने वाली अंग्रेजी शराब और बीयर के ब्रांड ही मिल रहे हैं रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की शराब […]


दुकानों से गायब हुआ मध्यम और उच्च क्वालिटी की अंग्रेजी शराब तथा बीयर …….. कुछ तो गडबड है

शराब दुकानों में मध्यम और उच्च क्वालिटी की अंग्रेजी शराब तथा बीयर नहीं मिल रही
0छत्तीसगढ़ में उत्पादित होने वाली अंग्रेजी शराब और बीयर के ब्रांड ही मिल रहे हैं

सभी फोटो सोशल मीडिया से प्राप्त


रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की शराब दुकानों में मध्यम और उच्च क्वालिटी की अंग्रेजी शराब तथा बीयर नहीं मिल रही। सिर्फ छत्तीसगढ़ में उत्पादित होने वाली अंग्रेजी शराब और बीयर के ब्रांड दिख हरे हैं। राज्य के आबकारी विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों से की जा रही ईडी की पूछताछ इसकी वजह रही है। वहीं ईडी के भय के कारण तेलंगाना, मुंबई, इंदौर, पंजाब, पांडिचेरी, हिमाचल प्रदेश के जगजीत नगर आदि राज्यों से जो शराब की आनी थी, वह नहीं आ पाई।

Read More CG Budget 2026-27: पूजा-अर्चना के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे बजट पेश, प्रदेश की नजरें सदन पर


सरकारी अंग्रेजी शराब दुकानों में लंबे समय से महज गोवा ब्रांड की ही तीसरे दर्जे की शराब बेची जा रही है। दुकानों में ग्राहकों द्वारा आरएस, आरसी और मैकडाॅवल नंबर 1 शराब नहीं मिलने की शिकायत है। उसकी जगह वाय टेन, 10 ब्लू, ऑफ्टर डार्क, एसी ब्लैक जैसे ब्रांड मिल रहे हैं। बीयर में यहां पर कंगारू, सिम्बा और 7 स्टार जैसे ब्रांड दिए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जिस मीडियम रेंज की शराब का अभी रेट कांट्रेक्ट नहीं हुआ है उसमें सभी प्रमुख ब्रांड आते हैं। इसमें आरएम आरसी, रायल स्टैग, ब्लैंडर प्राइड जैसे ब्रांड शामिल हैं। इनकी मांग बाजार में सबसे अधिक होती है। इनकी कीमत 300 से लेकर 2 हजार तक है। इससे उपर के ब्रांड को हाइरेंज की शराब माना जाता है। फिलहाल तो मांग के अनुसार दुकानों में शराब की आपूर्ति नहीं होने की बात आबकारी अधिकारी भी मान रहे हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि जिले के दुकानों में शराब का पर्याप्त स्टाक है।

Read More CG Budget 2026-27 LIVE: ओपी चौधरी का तीसरा बजट पेश, साय सरकार की नई थीम और बड़ी घोषणाओं पर सबकी नजर


प्रतिदिन 50 हजार लीटर की खपत
जिले में रोजाना औसतन हजारों लीटर शराब की खपत होती है। जिले में प्रत्येक दिन देशी, प्लेन और मसाला मिलाकर करीब 28 हजार 450 लीटर शराब की खपत है। अंग्रेजी शराब की खपत रोजाना 13 हजार 192 लीटर से अधिक है। इसी तरह बार समेत सरकारी दुकानों से हर दिन जनता करीब 8 8204 लीटर बीयर पीती है। इस तरह जिले की जनता करीब 50 हजार लीटर से अधिक शराब रोजाना खरीदती है।


जिलों में भेजी जा रही ब्रांडेड शराब
बताया जाता है कि कुछ गाड़ियों में ब्रांडेड शराब आई, जिसे कई दिनों तक अनलोड नहीं कराया गया। अप्रैल माह के अंत में कुछ माल अनलोड कराया गया, वह भी बार संचालकों को सप्लाई किया गया। वहां पर भी अधिक कीमत में शराब मिलने की जानकारी आई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार बाहर से आई शराब और बीयर का वितरण आने वाले दिनों में प्रदेश के जिलों की शराब दुकानों में शुरू हो जाएगा

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका