महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चन्द्राकर एवं रवि उप्पल मोस्ट वांटेड, हुआ स्थाई वारंट जारी, घर पर कुर्की का नोटिस हुआ चस्पा

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चन्द्राकर एवं रवि उप्पल मोस्ट वांटेड, हुआ स्थाई वारंट जारी, घर पर कुर्की का नोटिस हुआ चस्पा रायपुर :  आनलाइन सट्टा एप मामले में पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ स्थायी […]

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चन्द्राकर एवं रवि उप्पल मोस्ट वांटेड, हुआ स्थाई वारंट जारी, घर पर कुर्की का नोटिस हुआ चस्पा

रायपुर :  आनलाइन सट्टा एप मामले में पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ स्थायी वारंट जारी करवाया है। इसकी पुष्टि करते हुए ईडी के विशेष अधिवक्ता सौरभ पांडे ने कहा है कि दोनों को जब भी, जहां मिले उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
स्थायी वारंट जारी होने के बाद ये दोनों आरोपित अब पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड हो गए हैं। इधर रायपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के घर के कुर्की का आदेश चस्पा कर दिया है। इसके पहले दुर्ग रेंज के आइजी राम गोपाल गर्ग और एसपी जितेंद्र शुक्ला ने आरोपित सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर इनाम घोषित किया है। आइजी ने 25 हजार और एसपी 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। दोनों अधिकारियों द्वारा इनाम घोषित किए जाने के बाद अब न्यायालय ने भी दोनों आरोपितों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया है। इन दोनों के दुबई में होने की जानकारी जांच एजेंसियों को सुराग है। पिछले सप्ताह गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में कहा था कि राज्य सरकार केंद्र की मदद से इनके प्रत्यर्पण की कोशिश में लगी हुई है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

तालाब खुदाई में सोना मिलने का झांसा… 10 लाख ठगकर फरार, दो आरोपी अब भी फरार

राज्य

मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित ब्रिगेड रैली से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ गया।...
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म: केंद्र सरकार ने NSA के तहत लिया फैसला, जल्द होगी रिहाई
LPG गैस संकट पर संसद में हंगामा: TMC के सांसद कीर्ति आजाद ने मोदी सरकार को घेरा, बयान से सदन में बढ़ी गरमाहट, देखे वीडियो
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर
सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़